{"_id":"56ffd16e4f1c1bcd74f00105","slug":"criminal-activity-in-dehradun-after-one-month","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून में एक महीने चोरों ने मचाया कोहराम'","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून में एक महीने चोरों ने मचाया कोहराम'
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 02 Apr 2016 07:34 PM IST
विज्ञापन
क्राइम
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब एक महीने बाद देर रात चोरों ने देहरादून के सहारनपुर चौक और कांवली रोड़ पर दो दुकानों के जैक लगाकर शटर उखाड़ दिए।
विज्ञापन
शुक्रवार को करीब 15 हजार रुपये की नकदी के साथ हजारों का माल उड़ा ले गए। पुलिस मान रही है कि शहर में किसी गिरोह ने दस्तक दी है। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी फुटेज कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
सियासी घमासान के लिए राजधानी का क्राइम ग्राफ नीचे आ गया था। चोरी, टप्पेबाजी और वाहन चोरी जैसी घटनाओं पर ब्रेक
सा लग गया था। सियासी हलचल थोड़ा कम होते ही अपराधी सक्रिय हो गए। सहारनपुर रोड पर राम सिंह की डेयरी है।
रात में चोरों ने जैक लगाकर डेयरी का शटर बीच से उखाड़ लिया, जबकि ताले लगे रहे। अंदर घुसे चोरों ने गल्ला तोड़कर करीब 10 हजार रुपये नकद आदि सामान चुरा लिया। सुबह रोजमर्रा की तरह आए ग्राहकों ने शटर उखड़ा देखकर राम सिंह को मौके पर बुला लिया। पुलिस ने मौका मुआयना कर तहरीर ले ली।
विज्ञापन
कुछ देर बाद ही कांवली रोड पर शटर उखाड़कर चोरी की कहानी सामने आ गई। इंदिरा कालोनी निवासी पुनीत कुकरेजा की कुकरेजा डेरी एंड कनफेक्शनरी का शटर उखाड़कर चोर करीब चार हजार रुपये की नकदी, सिगरेट के पैकेट आदि सामान ले गए। पुलिस दोनों घटनाओं में एक ही गिरोह का हाथ मानकर चल रही है।
विज्ञापन