{"_id":"56ec09034f1c1b67508b4580","slug":"swindle-the-retired-inspector-son","type":"story","status":"publish","title_hn":"TV पत्रकार बनाने का झांसा देकर दारोगा के बेटे से ठगे 67 हजार ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
TV पत्रकार बनाने का झांसा देकर दारोगा के बेटे से ठगे 67 हजार
ब्यूरो/अमर उजाला,रुड़की
Updated Fri, 18 Mar 2016 07:26 PM IST
विज्ञापन
Fraud
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक सेवानिवृत्त दारोगा के पुत्र को टीवी चैनल का पत्रकार बनाने का झांसा देकर 67 हजार रुपये ठग लिए गए। सेवानिवृत्त दारोगा की ओर से इस आशय की तहरीर सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को दी गई है।
विज्ञापन
तहरीर में साकेत निवासी सेवानिवृत्त दारोगा ऋषिपाल सिंह ने बताया कि उसके बेटे आजाद सिंह को टीवी पत्रकार बनने का शौक है। ऐसे में किसी ने उसे फोन कर टीवी पत्रकार बनवाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
फोन से हुई वार्ता में पहले साढ़े 13 हजार रुपये रजिस्ट्रेशन के नाम पर लिए गए। इसके बाद 13 हजार रुपये जांच के नाम पर मांगे गए। फिर नियुक्ति के लिए 40 हजार रुपये वसूले गए।
विज्ञापन
इसके बाद से आरोपी ने फोन बंद कर दिया। पिछले कई दिनों से सेवानिवृत्त दारोगा का पुत्र आजाद सिंह उससे संपर्क करने का प्रयास कर रहा है, लेकिन आरोपी का फोन बंद आ रहा है।
थक हारकर शुक्रवार को सेवानिवृत्त दारोगा ने सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की गुहार लगाई है।