{"_id":"56e30e0d4f1c1bdb1e8b460b","slug":"case-file-to-fake-document","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी दस्तावेज बनाकर नौकरी पाई, मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
फर्जी दस्तावेज बनाकर नौकरी पाई, मुकदमा दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
Updated Fri, 11 Mar 2016 11:57 PM IST
विज्ञापन
धोखा
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तराखंड वक्फ बोर्ड में फर्जी दस्तावेज के आधार पर नौकरी पाने के मामले में रायपुर थाने में लखनऊ के सेवानिवृत्त अधिकारी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। शासन के आदेश पर कराई गई जांच में आरोप की पुष्टि के बाद यह अभियोग पंजीकृत हुआ है।
विज्ञापन
उत्तराखंड वक्फ बोर्ड के रिकार्ड कीपर सोहन सिंह रावत की तरफ से रायपुर थाने में दर्ज कराए गए मुकदमे में कहा गया है कि उत्तर प्रदेश में सरकारी पद से सेवानिवृत्त पाने वाले अहमद आदिल सिद्दीकी निवासी शहादतगंज लखनऊ वक्फ बोर्ड में नौकरी हासिल की।
विज्ञापन
आरोप है कि फर्जी दस्तावेज के आधार पर पूर्ण वेतन की नौकरी प्राप्त कर ली, जबकि नियमानुसार पूर्ण वेतन की नौकरी नहीं मिल सकती।
शासन के आदेश पर इस मामले की जांच एडीएम प्रताप शाह द्वारा की गई है। जांच में आरोप सही पाए जाने के बाद मुकदमा दर्ज कराया गया है।