फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   congress and bjp leader meet in function

दिल मिले न मिले, लेकिन सबसे हंसकर मिले

Sat, 02 Apr 2016 10:27 AM IST
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून
आफताब अजमत/ अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 02 Apr 2016 10:27 AM IST
विज्ञापन
congress and bjp leader meet in function
हरीश रावत - फोटो : amar ujala

उत्तराखंड की सियासी उठापटक आम जनता के लिए भी रोमांच का विषय बनी हुई है। इस उठापटक में भाजपा और कांग्रेसी नेता एक-दूसरे पर गंभीर से गंभीर आरोप लगाने से नहीं चूक रहे हैं, इसके ठीक उलट शुक्रवार को पूर्व सीएम हरीश रावत हंसते हुए, सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, भगत सिंह कोश्यारी और माला राज्यलक्ष्मी शाह से मिले। यह नजारा समारोह में चर्चाओं में रहा।

विज्ञापन


जौलीग्रांट स्थित स्वामी राम हिमालयन यूनिवर्सिटी में शुक्रवार को पहला दीक्षांत समारोह आयोजित किया गया। समारोह में पहले हरीश रावत को बतौर सीएम कार्यक्रम की अध्यक्षता करनी थी, लेकिन इस बीच हुए राजनीतिक उलट-पलट की वजह से उनका नाम हटा दिया गया।
विज्ञापन


शुक्रवार को समारोह स्थल पर सबसे पहली पंक्ति में नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट, सांसद डा. रमेश पोखरियाल निशंक, भगत सिंह कोश्यारी, माला राज्यलक्ष्मी शाह बैठे थे। जैसे ही पूर्व सीएम हरीश रावत ने पंडाल में प्रवेश किया तो सबकी निगाहें उन पर जम गईं। व्यवस्था संभाल रहे लोगों ने हरीश रावत को पहली पंक्ति में बैठाने के बजाए तीसरी पंक्ति में बैठने की सलाह दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वह तीसरी पंक्ति में चले भी गए लेकिन फिर अचानक नए निर्देश आए तो उन्हें विश्वविद्यालय के कुलपति डा. विजय धस्माना ने पहली पंक्ति में बैठने को कहा। अपनी सीट पर बैठने से पहले पूर्व सीएम ने तीनों सांसदों की ओर कदम बढ़ाए। सबसे पहले सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, फिर भगत सिंह कोश्यारी से हंसकर हाथ मिलाया। इसके बाद टिहरी सांसद माला राज्यलक्ष्मी शाह का हालचाल जाना।

यह नजारा देखकर माहौल में बातों का सिलसिला गर्म हो गया। इसके बाद चर्चाएं तेज हो गईं। बाद में रावत को नेता प्रतिपक्ष अजय भट्ट के बराबर में बैठाया गया, लेकिन उन्होंने उनसे बात नहीं की। पूर्व सीएम और नेता प्रतिपक्ष के बीच की यह दूरी बिना कुछ कहे सब कुछ कह गई।


इन कांग्रेसियों पर भी जमी रही निगाहें
दीक्षांत समारोह में कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, पूर्व सिंचाई मंत्री एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शूरवीर सिंह सजवाण सहित कई कांग्रेसियों पर भी सबकी निगाहें रही। खासकर उस वक्त जब शूरवीर सिंह सजवाण, हंसते हुए सांसद भगत सिंह कोश्यारी से मिले। कांग्रेस उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना भी भाजपा महानगर अध्यक्ष उमेश अग्रवाल को गुड लक बोलते नजर आए। इन सब गतिविधियों का लोग अपने अपने मुताबिक मतलब निकालते रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed