फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   china breaks the rules

फिर किया चीन ने सीमा का उल्लंघन

Mon, 19 Aug 2013 01:53 PM IST
गोपेश्वर/ब्यूरो
गोपेश्वर/ब्यूरो Updated Mon, 19 Aug 2013 01:53 PM IST
विज्ञापन
china breaks the rules

उत्तराखंड के चमोली जनपद से लगे माणा पास में चीन की गतिविधि से भारतीय सेना और खुफिया एजेंसियां अलर्ट हो गई हैं। भारतीय इतिहास में पहली बार माणा पास तक चीन की धमक हुई है। आईटीबीपी के एक अधिकारी ने भी सीमा पर चीन की इस करतूत की पुष्टि की है।

विज्ञापन


अब तक नीती घाटी के नो मेन्स लेंड बाड़ाहोती में ही चीनी सैनिकों की गतिविधि रहती थी लेकिन इस बार माणा पास की जमीन पर चाइना लिखकर चीन ने सीमा का उल्लंघन किया है।
विज्ञापन


हालांकि, आईटीबीपी के अधिकारी इस मामले में कुछ भी स्पष्ट कहने से बच रहे हैं। आईटीबीपी के एक अधिकारी का कहना है कि गत वर्षों तक सीमा पर चीन सैनिकों को झुंड में देखा जाता था लेकिन इस बार अभी तक भारतीय चरवाहों ने चीन की ओर से एक-दो लोगों की गतिविधि देखी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सीमा पर कोई गतिविधि नहीं देखी गई है। माणा पास पर चीन की गतिविधि जरूर गंभीर मामला है। भारत के अंतिम गांव माणा से मीलों दूर सीमा क्षेत्र में घसतोली, राक्षस ताल, देवताल नामक स्थान स्थित हैं। देवताल से करीब आधा किमी की दूरी पर भारत का माइल स्टोन स्थित है। इसे भी तोड़ दिया गया है।

यहां भी चीन की नजर
भारत-तिब्बत व्यापार जब अपने चरम पर था तो वर्ष 1959 में चीन ने उत्तराखंड से लगी सीमा पर भी हरकत शुरू कर दी थी। भारत-तिब्बत व्यापार की सबसे बड़ी मंडी बाड़ाहोती को भी चीन अपनी सीमा बताने का हमेशा प्रयास करता है। हालांकि, इस क्षेत्र पर भारत का कब्जा है। बाड़ाहोती बुग्याल की दूरी 10 किमी से अधिक है। यह वर्तमान में नो मेन्स लेंड है।

आईटीबीपी करती है सीमा की रक्षा
आईटीबीपी भारत-तिब्बत-चीन सीमा की रक्षा के लिए सबसे मुस्तैद बल है। उत्तरी सीमांत के अंतर्गत दो क्षेत्रीय मुख्यालय, नौ वाहिनियां आईटीबीपी की है। यह भारत-तिब्बत सीमा की 345 किमी की सीमा क्षेत्र की रक्षा करती है।

इसमें 205 किलोमीटर गढ़वाल क्षेत्र में, 410 किमी कुमाऊं क्षेत्र की है। चीन सीमा के फ्रंट लाइन पर आईटीबीपी और द्वितीय रक्षा पंक्ति में सेना मुस्तैद है।

शासन-प्रशासन अब तक अंजान
माणा पास में चीनी गतिविधियों से उत्तराखंड का शासन और प्रशासन अब तक अनभिज्ञ है। राज्य का खुफिया तंत्र सक्रिय जरूर हुआ, मगर अब तक उसके हाथ कुछ लगा नहीं है।

जिला अधिकारी एस.ए. मुरुगेशन का कहना है कि अधिकारिक तौर पर उन्हें सीमा पर ऐसी किसी भी गतिविधि की जानकारी नहीं है।

पुलिस अधीक्षक चमोली, अजय जोशी का कहना है कि माणा पास में चीन की घुसपैठ की अभी पुष्टि नहीं हुई है। जानकारी मिलने के बाद तथ्यों की पड़ताल के लिए टीम भेजी गई है। विषय अंतरराष्ट्रीय है, लिहाजा ऐसे संवेदनशील मामले में जब तक वास्तविक तथ्य नहीं आ जाते, कुछ बताना संभव नहीं है।

पुलिस मुख्यालय भी अब तक इस प्रकरण में स्पष्ट जानकारी नहीं दे पा रहा है। राज्य के गृह विभाग से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि केंद्र को कोई जानकारी तब भेजें, जब उनके पास बताने को कुछ हो।


खुफिया महकमे से शासन को कोई जानकारी नहीं आई है। वहीं डीजीपी का कहना है कि यह प्रकरण सीमा से जुड़ा है, जिसकी सुरक्षा की जिम्मेदारी आईटीबीपी के पास है। आईटीबीपी ही कुछ बता सकती है।

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed