फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Child Born on helipad

इस महिला ने हेलीपैड पर क्यों जन्मा बच्चा?

Fri, 23 Aug 2013 08:43 AM IST
उमर उजाला, उत्तरकाशी
उमर उजाला, उत्तरकाशी Updated Fri, 23 Aug 2013 08:43 AM IST
विज्ञापन
Child Born on helipad

समय से अस्पताल नहीं पहुंचने के कारण वन गूर्जर परिवार की महिला ने अगोड़ा हैलीपैड पर बच्चे को जन्म दिया।

विज्ञापन


परिजन महिला को प्रसव के लिए 33 किमी दूर चापा बुग्याल से डोली पर लादकर दो दिन में अगोड़ा पहुंचे थे। यहां से आगे जाने के लिए प्रशासन से मदद मांगी थी लेकिन नहीं मिली।

लकड़ी की डोली से अस्पताल ले जाने के लिए चले
डोडीताल से 15 किमी आगे चापा बुग्याल में रह रहे वन गूर्जर शमशेर गनी की पत्नी जैतून बीबी को प्रसव पीड़ा होने पर परिजन बुधवार को लकड़ी की डोली से अस्पताल ले जाने के लिए चले। रात उन्हें डोडीताल में बितानी पड़ी। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12 बजे अगोड़ा पहुंचे।
विज्ञापन


पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिवराम पंवार आदि ने महिला की हालत तत्काल प्रशासन को सूचना दी और हेलीकॉप्टर उपलब्ध कराने को कहा लेकिन मदद नहीं मिली, जबकि हेलीकॉप्टर से पड़ोस के गांव भंकोली में रसद उतारी जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


समय बीतता रहा और करीब चार बजे जैतून बीबी ने हैलीपैड पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। इस दौरान ग्रामीणों की ओर से उन्हें हरसंभव मदद दी गई। जच्चा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ बताए गए हैं। फिलहाल, उन्हें गांव में ही रखा गया है।

फेसबुक पर अपनी राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed