फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Zilla Panchayat former president joins Congress

पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष कांग्रेस में शामिल

Tue, 31 Jan 2017 10:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत) Updated Tue, 31 Jan 2017 10:19 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन
भाजपा नेता और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष ललित मोहन पांडेय ने भाजपा से नाता तोड़ लिया। मंगलवार को वे कई समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल हो गए। उनके कांग्रेस में शामिल होने पर जोरदार स्वागत किया गया। पांडेय ने कहा कि भाजपा अपने मूल सिद्धांतों से दूर हो गई है।


सुबह करीब 11 बजे पूर्व जिपं अध्यक्ष पांडेय जुलूस की शक्ल में कांग्रेस प्रत्याशी और जिला पंचायत अध्यक्ष खुशाल सिंह अधिकारी के आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ली। अधिकारी ने पार्टी में शामिल सभी लोगों का माल्यार्पण किया और कांग्रेस की सदस्यता दिलाई। इस दौरान ब्लॉक प्रमुख योगेश मेहता, मुन्ना ढेक, पुष्कर बोहरा, ओंकार धौनी, अमर सिंह कोटियाल, हरगोविंद बोहरा, शैलेंद्र राय आदि कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed