फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Yukta leader jams including family

युकां नेता ने परिवार समेत जाम लगाया

Tue, 02 Oct 2018 10:12 PM IST
ब्यूरो् /अमर उजाला,देवीधुरा (चंपावत)।
ब्यूरो् /अमर उजाला,देवीधुरा (चंपावत)। Updated Tue, 02 Oct 2018 10:12 PM IST
विज्ञापन
Yukta leader jams including family
सुरक्षा की मांग को लेकर सड़क में जाम लगाकर बैठा युवा कांग्रेस नेता। - फोटो : अमर उजाला
अपनी और परिवार की जान को खतरा बताकर युवक कांग्रेस नेता ने परिवार सहित देवीधुरा में सड़क पर जाम लगा दिया। इसके चलते वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। पुलिस के समझाने पर जाम खोला गया।
विज्ञापन


मंगलवार सुबह करीब 11 बजे युवक कांग्रेस नेता त्रिभुवन चम्याल अपनी पत्नी, मां, भाभी और बच्चों के साथ देवीधुरा सड़क पर जाम लगाकर धरने पर बैठ गया। त्रिभुवन का आरोप था कि कुछ लोगों द्वारा उन्हें और उनके परिवार को जान से मारने की साजिश की जा रही है। उन्होंने पूर्व में सुरक्षा के लिए पुलिस से गुहार लगाई थी। त्रिभुवन का कहना है कि सोमवार रात करीब 1.30 बजे चार-पांच लोगों ने उनके घर में घुसने का प्रयास किया। साथ ही उनके घर की छत और आसपास खूब ऊधम मचाया।
विज्ञापन


घर के बाहर हरकत होने का आभास होने पर खिड़की से झांकने पर चार-पांच लोग दिखाई दिए। शोर मचाने पर यह लोग भाग गए। त्रिभुवन का कहना है कि इस साल जनवरी में उनके भाई रामू चम्याल की हत्या कर उसका शव कलवर्ट के नीचे फेंका गया था। हत्या के आरोप में चार लोग पकड़े गए थे। इनमें से तीन जमानत पर छूटे हैं। इस वारदात के बाद से पूरा परिवार दहशत में है। वहीं, जाम लगने की सूचना पर पाटी के थानाध्यक्ष दीवान सिंह दलबल के साथ मौके पर पहुंचे। काफी समझाने और सुरक्षा का आश्वासन देने के बाद जाम खोला जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन



एसपी धीरेंद्र गुंज्याल के आदेश पर क्षेत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। एक हेड और चार कांस्टेबल सुरक्षा में चौबीसों घंटे तैनात रहेंगे। -दीवान सिंह, थानाध्यक्ष, पाटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed