{"_id":"5d90e48c8ebc3e015d44cae5","slug":"youth-tanakpur-news-hld3585885180","type":"story","status":"publish","title_hn":"बनबसा में कुमाऊं रीजन की सेना भरती जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बनबसा में कुमाऊं रीजन की सेना भरती जारी
विज्ञापन
बनबसा में बरसात से कीचड़ से सने सेना भर्ती मैदान को समतल करता ट्रैक्टर।
- फोटो : TANAKPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छावनी स्थित चांदमारी मैदान (फायरिंग रेंज) में चल रही सेना भर्ती रैली के नौवें दिन रविवार को ऊधमसिंह नगर जिले की काशीपुर, जसपुर, बाजपुर और किच्छा तहसील की भर्ती हुई। जिले की अन्य तहसीलों की भर्ती सोमवार को होगी। बारिश से खराब हुए भर्ती मैदान को ट्रैक्टर के जरिए समतल किया गया लेकिन कीचड़ से सने ट्रैक पर दौड़ लगाने में युुवकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
रविवार को आगरा बीआरओ डायरेक्टर (भर्ती अधिकारी) कर्नल अभय सिंह के नेतृत्व में भर्ती आयोजित हुई। यूएस नगर जिले की चार तहसीलों से आए 2239 युवकों ने दौड़ लगाई। जीडी के 1358, ट्रेड मैन के 748, टैक्नीकल के 66, नर्सिंग असिस्टेंट के लिए 43, क्लर्क के 24 अभ्यर्थियों ने दौड़ लगाई जिसमें से 455 युवक सफल रहे। भर्ती निदेशक ने बताया कि दौड़ में सफलता हासिल करने वाले युवकों के डाक्यूमेंट की जांच के बाद उन्हें शारीरिक परीक्षा पास करनी होगी जिसके बाद उनका मेडिकल कराया जाएगा।
मेडिकल जांच के बाद सफल अभ्यर्थियों को दिसंबर में आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा देनी होगी। इसके बाद चयनित युवकों को ट्रेनिंग दी जाएगी। सेना भर्ती में बीआरओ के अधिकारियों, कर्मियों, बनबसा स्थित स्टेशन हेडक्वार्टर, 22 सिख रेजीमेंट, एमआई, सेना पुलिस के अधिकारी और जवानों के अलावा जिला प्रशासन के अधिकारियों और कर्मियों ने सहयोग दिया।
विज्ञापन
सेना भर्ती में सुरक्षा के तहत भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। सेना भर्ती के अंतिम दिन सोमवार को यूएस नगर जिले की खटीमा, गदरपुर, सितारगंज तहसीलों के युवकों की भर्ती की जाएगी।

बनबसा सेनाभर्ती में दौड़ लगाते यूएस नगर जिले के युवक।- फोटो : TANAKPUR