{"_id":"8f875ff5e3d39a66ca342f3068988d09","slug":"youth-icon-became-respected-teacher-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूथ आइकन बने शिक्षक का सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूथ आइकन बने शिक्षक का सम्मान
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
Updated Mon, 15 Feb 2016 10:38 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीआईसी सभागार में डा.शशि मैठानी यूथ आइकन अवार्ड से सम्मानित उच्चतर माध्यमिक विद्यालय चौखाल के शिक्षक रवि बगोटी को शिक्षकों ने शाल ओढ़ाया। बगोटी ने अपने विद्यालय की गरीब छात्रा रवीना की आंख का इलाज कराया।
विज्ञापन
राजकीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष पान सिंह मेहता की अध्यक्षता और नरेश राय के संचालन में हुए समारोह में वक्ताओं ने कहा कि समाज में हर व्यक्ति अपने एवं अपने परिवार के ही बारे में सोचता है, लेकिन दूसरों के बारे में सोचने और दीन हीन की मदद करने वाले व्यक्ति कम ही होते हैं। इनमें से शिक्षक रवि बगोटी भी एक हैं। इस मौके पर पल्लव जोशी, विशाल गुंज्याल, सूरज सार्की, सत्येंद्र भंडारी, आनंद ओली, डा.बाजश्रवा आर्य, अर्जुन सिंह, बबीता, प्रकाश जोशी, रोजी नय्यर, रमेश रावत, सुंदर नाथ, आरके गड़कोटी, विपिन उप्रेती ने विचार रखे।
विज्ञापन