{"_id":"613a54048ebc3e6ee33a1c56","slug":"youth-dies-in-suspicious-circumstances-after-vomiting-champawat-news-hld4373896119","type":"story","status":"publish","title_hn":"उल्टी के बाद युवक की संदिग्ध हालात में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उल्टी के बाद युवक की संदिग्ध हालात में मौत
विज्ञापन
राजू सामंत फाइल फोटो
- फोटो : LOHAGHAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट ब्लॉक के नेपाल सीमा से लगे सुनकुरी गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। इससे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं स्वास्थ्य विभाग हृदयगति रुकने को मौत की वजह बता रहा है।
सुनकुरी निवासी राजू सामंत (25) पुत्र प्रेम सिंह की बुधवार शाम को एकाएक तबियत बिगड़ गई। देर रात को राजू को उल्टी हुई और उसके बाद उसकी मौत हो गई। बताया गया कि राजू पिछले कुछ समय से बीमार था।
सुनकुरी गांव से चार किमी दूर सुल्ला गांव में इन दिनों डायरिया फैला है। वहां छह माह के शिशु की मौत हुई है और कई लोग बीमार हैं। मृत्यु से पहले राजू के उल्टी करने से लोग उसे भी डायरिया का शिकार मान रहे थे। बृहस्पतिवार को एमएस डॉ. जुनैद कमर के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में जाकर परिजनों से राजू के संबंध में जानकारी जुटाई। उन्होंने बताया कि राजू की मौत डायरिया से नहीं, बल्कि हृदयगति रुकने से हुई है। बृहस्पतिवार शाम गमगीन माहौल में राजू का अंतिम संस्कार हुआ।