फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Young Player award

खो-खो में तल्ला बापरू बना विजेता

Fri, 11 Nov 2016 10:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)।
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Fri, 11 Nov 2016 10:24 PM IST
विज्ञापन
Young Player award
युवा खिलाड़ी पुरस्कृत - फोटो : अमर उजाला

लोहाघाट (चंपावत)। युवा कल्याण विभाग की ओर से बाराकोट में चल रही ब्लाक स्तरीय खेलो इंडिया-खेलो खेल प्रतियोगिताओं का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हुआ। बीडीओ पूरन सिंह रावत ने अव्वल रहे प्रतियोगियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। 14 वर्षीय बालकों की खो-खो में तल्ला बापरू विजेता, बाराकोट उप विजेता, 17 वर्षीय बालकों में तल्ला बापरू विजेता, सिंगदा उप विजेता, बालिकाओं में बाराकोट विजेता और काकड़ की टीम उप विजेता रही।

विज्ञापन


क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी जसवंत सिंह खड़ायत की देखरेख में हुई 14 वर्षीय बालकों की 100 मीटर दौड़ में अमित सिंह ने पहला, रोहित कुमार ने दूसरा, प्रेम सिंह ने तीसरा, बालिकाओं में अंकिता टम्टा ने पहला, अंजलि ने दूसरा, ईशा अधिकारी ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन


17 वर्षीय बालकों में सूरज  सिंह, कपिल, करन सिंह, बालकों में दिया, कंचन, आशा, 14 वर्षीय बालकों की लंबीकूद में संजय, अनिल, दिनेश, बालिकाओं में अंकिता, संध्या, निशा, 17 वर्षीय बालकों में करन, राहुल, अरुण, बालिकाओं में मनीषा, अंजलि, रवीना, 14 वर्षीय बालकों की गोलाफेंक में अमित, अभिनव, शुभम, बालिकाओं में आरती, दिया, अंजलि, 17 वर्षीय बालकों में सुनील, सागर, प्रमोद, बालिकाओं में अंजलि, मनीषा, दीपा ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


14 वर्षीय बालकों की खो-खो में तल्ला बापरू विजेता, बाराकोट उप विजेता, 17 वर्षीय बालकों में तल्ला बापरू विजेता, सिंगदा उप विजेता, बालिकाओं में बाराकोट विजेता, काकड़ की टीम उप विजेता रही। निर्णायक के रूप में ओमप्रकाश, दुर्गेश जोशी, जगदीश अधिकारी आदि ने सहयोग किया।


लोहाघाट (चंपावत)। जिला युवा कल्याण विभाग की ओर से लोहाघाट में तीन दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेलो इंडिया-खेल खेलकूद प्रतियोगिताएं 13 नवंबर से शुरू होंगी। क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी जसवंत सिंह खड़ायत ने बताया कि 13 नवंबर को जीजीआईसी खेल मैदान में ब्लॉक प्रमुख योगेश मेहता खेल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ करेंगे। उन्होंने सभी 14, 15 वर्ष के बालक-बालिकाओं से प्रतियोगिताओं में भाग लेने की अपील की है। उन्होंने बताया कि 13 नवंबर को वॉलीबाल, कबड्डी प्रतियोगिता आयोजित होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed