फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Work not started even after ten days of digging the road

सड़क खोदने के दस दिन बाद भी शुरू नहीं हुआ काम

Wed, 24 May 2017 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट Updated Wed, 24 May 2017 11:01 PM IST
विज्ञापन
Work not started even after ten days of digging the road
लोहाघाट में एनएच द्वारा खोदी गई सड़क - फोटो : अमर उजाला
 भीड़भाड़ वाले स्टेशन बाजार में बंद पड़े स्कबर को खोलने के लिए राष्ट्रीय राजमार्ग (एनएच) खंड की ओर से खोदी गई सड़क में दस दिन बाद भी कार्य शुरू नहीं हो सका है। इस वजह से व्यापारियों और आम नागरिकों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। व्यापारियों ने एनएच के अधिशासी अभियंता से फोन में वार्ता कर शीघ्र निर्माण कार्य शुरू करने की मांग की है। जल्द कार्य शुरू न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


एनएच के ठेकेदार ने 15 मई की रात को स्टेशन बाजार में बंद पड़े स्कबर को खोलने के लिए सड़क खोद दी। इस काम से बीएसएनएल की अंडर ग्राउंड केबल भी कट गई थी। दस दिन बीतने के बाद भी विभाग ने निर्माण कार्य शुरू नहीं कराया है। सड़क में गड्ढे बनने से आवाजाही भी प्रभावित हो रहा है। वहीं गड्ढों में लोगों के गिरने का भय बना हुआ है। बारिश में सारा नगर का पानी गड्ढे में जाने से सड़क में भूस्खलन होना भी शुरू हो गया है।
विज्ञापन


गड्ढे के निचले हिस्से में बनी दुकानों के नीचे से धीरे-धीरे मिट्टी भी खिसक रही है। जिससे दुकानों को भी खतरा पैदा हो रहा है। व्यापारियों और आसपास के लोगों ने शीघ्र निर्माण कार्य शुरू न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। एनएच खंड के अधिशासी अभियंता एलडी मथेला का कहना है कि समय-समय पर हो रही वर्षा से कार्य कराने में दिक्कतें आ रही हैं। ईई का कहना है कि शीघ्र काम शुरू करने के निर्देश दे दिए गए हैं। देरी होने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed