{"_id":"5c7811eabdec227382448666","slug":"work-is-incomplete-lack-of-budget","type":"story","status":"publish","title_hn":"अधर में लटका है चंपावत का शहीद स्मारक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अधर में लटका है चंपावत का शहीद स्मारक
Thu, 28 Feb 2019 10:22 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
कमल जोशी चंपावत।
कमल जोशी चंपावत।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Thu, 28 Feb 2019 10:22 PM IST
विज्ञापन
चंपावत में वर्षो से अधूरा पड़ा शहीद सेनानी स्मारक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत जिले में शहीदों की स्मृतियों को संजोने के लिए निर्माणाधीन शहीद स्मारक अब भी अधर में लटका हुआ है। चंपावत में सैनिक कल्याण विभाग के परिसर में वर्षों पूर्व शुरू किया शहीद स्मारक निर्माण आज तक पूरा नहीं हो सका है। धन की कमी से यह काम अधूरा है।
विज्ञापन
आजादी के बाद से अब तक चंपावत जिले में विभिन्न युद्धों और ऑपरेशनों में कुल 72 जवानों ने शहादत दी। इन शहीदों की स्मृति में सामूहिक रूप से एक शहीद स्मारक का निर्माण सैनिक कल्याण विभाग परिसर में पांच साल पूर्व शुरू किया गया था। मगर धन की कमी से स्मारक का काम बंद हो गया।
विज्ञापन
जनवरी 2016 में क्षेत्र के दौरे पर आए तत्कालीन मुख्यमंत्री हरीश रावत ने अधूरे शहीद स्मारक को पूरा करने के लिए चार लाख रुपये देने का एलान किया लेकिन उनकी यह घोषणा अब तक पूरी नहीं हो सकी। जिला सैनिक कल्याण अधिकारी कर्नल (रिटायर्ड) एनएस जोधा का कहना है कि शहीद स्मारक में शहीदों के नामों के अंकन, प्लेटफार्म से लेकर फिनिशिंग का काम बाकी है।
विज्ञापन
धनाभाव के चलते यह काम पूरा नहीं हो पाया है। इधर एडीएम टीएस मर्तोलिया का कहना है कि इस मामले को दिखाया जाएगा।