फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Wood was being sold illegally, well, forest department caught

लकड़ी टाल में बेची जा रही थी अवैध खैर, वन विभाग ने पकड़ा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 26 May 2021 11:34 PM IST
विज्ञापन
Wood was being sold illegally, well, forest department caught
टनकपुर (चंपावत)। वन विभाग ने एक टाल में बेचने को लाई गई खैर की अवैध लकड़ी से लदे पिकअप वाहन और उसके मालिक को दबोचा है। आरोपी के खिलाफ वन अधिनियम के तहत ककेस दर्ज कर बरामद लकड़ी और वाहन को जब्त किया गया है। विभाग ने अब अवैध लकड़ी खरीदने वाले टाल की जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी महेश सिंह बिष्ट ने बताया कि बुधवार को चंद कॉलोनी स्थित हिंदुस्तान ट्रेडर्स नामक लकड़ी टाल में खैर की अवैध लकड़ी लदी पिकअप गाड़ी के आने की सूचना मिली। इस पर वन दरोगा महेश सिंह अधिकारी की अगुवाई में विभाग की टीम ने फौरन टाल में झापा मार कर 17 क्विंटल अवैध खैर की लकड़ी से लदे पिकअप (यूके 03 सीए/0739) वाहन और उसके मालिक को दबोच लिया। बरामद खैर की कीमत करीब 85 हजार रुपये आंकी गई है। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि वाहन को सीज कर आरोपी वार्ड संख्या 9 घसियारा मंडी टनकपुर निवासी राजा निषाद के खिलाफ 26 वन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि चंद कॉलोनी में स्थित जिस लकड़ी की टाल पर अवैैध खैर बेची जा रही थी उस टाल की भी जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed