फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Women will get facilities

दुग्ध व्यवसाय से जुड़ी महिलाओं को मिलेंगीं सुविधाएं

Mon, 11 Mar 2019 11:21 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Mon, 11 Mar 2019 11:21 PM IST
विज्ञापन
Women will get facilities
पशुपालक महिला को पुरस्कृत करते विधायक पूरन सिंह फर्त्याल, जिलाधिकारी रणवीर सिंह चौहान। - फोटो : अमर उजाला

विकासखंड के किमतोली खालगढ़ा में दुग्ध संघ और बाल विकास की ओर से कार्यक्रम आयोजित कर महिलाओं को हर क्षेत्र में आगे बढ़ाने पर जोर दिया गया। इस दौरान नुक्कड़ नाटकों के जरिए बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ का संदेश देकर लोगों को जागरूक किया गया। 

विज्ञापन


विधायक पूरन सिंह फर्त्याल ने कहा कि दुग्ध व्यवसाय से जुड़ी महिलाओं को सभी सुविधाएं और दूध की प्रोत्साहन राशि बढ़ाने के लिए जरूरी कदम उठाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से दूध के दाम में दी जा रही 4 रुपये की प्रोत्साहन राशि को 10 रुपये किए जाने के लिए प्रयास करेंगे। उन्होंने डेरी विकास विभाग के अधिकारियों को भी दुग्ध व्यवसाय से जुड़ी महिलाओं को हर संभव मदद करने को कहा।
विज्ञापन


डीएम रणवीर सिंह चौहान ने कहा कि  बच्चों को सप्ताह में दो बार निशुल्क दूध उपलब्ध कराने के निर्णय से दुग्ध व्यवसाय से जुड़ी महिलाओं को दूध के वास्तविक दाम मिल सकेंगे और उनकी आर्थिक व्यवस्था में सुधार भी होगा। इस दौरान विधायक और डीएम ने 58 दुग्ध समितियों के सचिवों को चैक वितरण के साथ वर्ष 2018 में उच्चतम दुग्ध उत्पादन करने वाली मुन्नी देवी, कविता देवी, चंदा देवी, ममता देवी और बाल विकास विभाग के माध्यम से पांच महिलाओं को वैष्णवी किट बांट कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस अवसर पर कुमाऊं लोक सांस्कृतिक दला दर्पण लोहाघाट के दलनायक भैरव राय के नेतृत्व में आए कलाकारों ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, महिला साक्षरता एवं जागरूकता का संदेश दिया।  वहां दुग्ध संघ अध्यक्ष मोहन सिंह पाटनी, नरेंद्र सिंह डुंगरियाल, पीएस बृजवाल, राजेश मेहता, रेखा श्रीवास्तव, अमर सिंह कुटियाल, भैरव दत्त राय, दुग्ध समिति, डेयरी विकास एवं बाल विकास के कर्मचारी उपस्थित थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed