फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Women sitting on successive hunger strike in Pulhandola

पुलहिंडोला में क्रमिक अनशन पर बैठी महिलाएं

Mon, 22 Jan 2018 11:14 PM IST
अमर उजाला ब्यूूूूराे लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूूूूराे लोहाघाट (चंपावत)। Updated Mon, 22 Jan 2018 11:14 PM IST
विज्ञापन
Women sitting on successive hunger strike in Pulhandola
पेयजल योजना को चालू करने की मांग को लेकर क्रमिक अनशन में बैठे ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
 
विज्ञापन

पुलहिंडोला में निर्माणाधीन मिनी नलकूप के अटके काम को तुरंत शुरू कर पेयजल समस्या से निजात दिलाने की मांग को लेकर मातृ शक्ति भी आंदोलन में कूद गई है। 

आंदोलन के दूसरे दिन सोमवार को पुलहिंडोला बाजार में आन सिंह भंडारी के आवासीय परिसर में चल रहे ग्राम प्रधान उर्मिला भंडारी के नेतृत्व में महिलाओं ने भूख हड़ताल कर मांगों को लेकर जोरदार प्रदर्शन किया। कहा कि क्षेत्रीय लोगों की मांगें पूरी होने तक वह आंदोलन पर डटी रहेंगी। भूख हड़ताल में बैठने वालों में उर्मिला भंडारी, सुशीला जोशी, पूजा धौनी, नेहा जोशी, केशवी देवी, भावना, हेमा, नंदा देवी, दुर्गा देवी शामिल थीं। ग्रामीणों का कहना है कि चार वर्ष से यहां मिनी नलकूप के निर्माण का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन


मगर काम की सुस्त गति, शासन से बजट न मिलने के चलते यहां के लोगों को पानी के लिए दर-दर भटकने को मजबूर होना पड़ रहा है। ममता, आनंदी देवी, हीरा देवी, आनंदी देवी, बसंती देवी, कमला देवी, पुष्पा गोस्वामी आदि ने आंदोलन को समर्थन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


हैंडपंपों में अक्सर लगी रहती है भीड़
पुलहिंडोला में आजादी के बाद से क्षेत्र में एक भी पेयजल योजना का निर्माण नहीं हो पाया है। इसके चलते लोगों को पेयजल के लिए गाड़-गधेरों, हैंडपंपों से निर्भर होना पड़ता है। ग्रामीणों का कहना है कि कहने को तो यहां छह हैंडपंप लगाए गए हैं, जिनमें से तीन सूख चुके हैं। ग्रामीणों की निर्भरता इन तीन हैंडपंपों पर टिकी है। अत्यधिक दबाव के चलते ये हैंडपंप भी कई बार खराब हो जाते हैं। इसके चलते ग्रामीणों को कई किमी दूर गाड़-गधेरों से पानी ढोकर लाने को मजबूर होना पड़ता है। सबसे अधिक दिक्कत गर्मियों के सीजन में होती है, जब यहां के लोग बूंद-बूंद पानी को तरस जाते हैं। यहां के हैंडपंपों में लोगों की भीड़ लगती रहती है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed