{"_id":"590e02d74f1c1b966b441861","slug":"women-performed-with-sickle","type":"story","status":"publish","title_hn":"दरांती के साथ महिलाओं ने प्रदर्शन किया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दरांती के साथ महिलाओं ने प्रदर्शन किया
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंपावत
Updated Sat, 06 May 2017 10:37 PM IST
विज्ञापन
दरांती के साथ प्रदर्शन करती महिलाएं
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
शराबखोरी से महिलाएं किस कदर परेशान हैं, इसका नजारा शनिवार को सामने आया। जिला मुख्यालय से करीब 7 किमी दूर कोल्ड स्टोर के नजदीक दुकान खुलने की भनक लगी, तो आसपास के गांवों की महिलाएं कामकाज छोड़ कोल्ड स्टोर परिसर पहुंच गई। दरांती को हाथ में लहराते हुए महिलाओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। कहा कि किसी भी कीमत पर इन इलाकों में शराब की दुकान नहीं खुलने दी जाएगी।
शनिवार सुबह महिलाओं को कोल्ड स्टोर के पास चंपावत की शराब की दुकान लाने की भनक लगी। जानकारी मिलते ही यहां से पांच किमी दूर बनलेख, धूरा, चम्तोला आदि गांवों की महिलाएं सुबह नौ बजे कोल्ड स्टोर के पास धमक गई। महिलाओं ने दरांती को लहराते हुए जोरदार प्रदर्शन किया। कहा कि इस स्थान और आसपास के ग्रामीण इलाकों में किसी भी कीमत पर शराब की दुकान नहीं खुलने दी जाएगी।
प्रदर्शन करने वालों में कमला देवी, सीता देवी, कुंती देवी, मोती देवी, शांति देवी, लक्ष्मी देवी, डिगरी देवी, रेवती देवी, जीवंती देवी सहित बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल थीं। उधर चंपावत के आबकारी निरीक्षक भरत प्रसाद ने कहा कि कोल्ड स्टोर के पास शराब की दुकान खोलने का कोई प्रस्ताव नहीं है। किसी ने महिलाओं को वहां शराब की दुकान खोलने संबंधी भ्रामक सूचना दे दी।