फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Women admitted in Hospital

महिला श्रद्धालु ने पानी समझ गटका एसिड, अस्पताल में भर्ती

Fri, 24 May 2019 10:58 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Fri, 24 May 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
Women admitted in Hospital
अस्पताल में भर्ती एसिड पीने से घायल महिला श्रद्धालु बसंती। - फोटो : अमर उजाला

मां पूर्णागिरि के दर्शन को आई लखनऊ की महिला श्रद्धालु ने शौचालय के समीप बोतल में रखा एसिड पानी समझकर गटक लिया। उसे गंभीर हालत में संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत खतरे से बाहर बताई गई है। घटना पड़ोसी देश नेपाल स्थित बाबा सिद्धनाथ मंदिर की है।

विज्ञापन


लखनऊ के पांडेयगंज की रहने वाली बसंती (26) अपने पति मुकेश कुमार और अन्य परिजनों के साथ मां पूर्णागिरि के दर्शन को आई। पूर्णागिरि दर्शन के उपरांत वेे शुक्रवार की सुबह नेपाल स्थित बाबा सिद्धनाथ के दर्शन को गए। बताया गया कि वहां सार्वजनिक शौचालय में बसंती ने शौचालय के समीप ही बोतल में रखे नमक मिला एसिड को पानी समझ कर पी लिया।
विज्ञापन


एसिड पीता देख पति के हाथ-पांव फूल गए। पति ने उसे बताया कि यह पानी नहीं एसिड है। उसके बाद उसके गले में जलन होने लगी और वह बेहोश हो गई। आनन-फानन में बसंती को बाइक से संयुक्त चिकित्सालय लाया गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचएस ह्यांकी ने बताया कि उपचार के बाद महिला की हालत अब खतरे से बाहर है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed