Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   woman was digitally arrested and robbed of Rs 49 thousand in tanakpur

Uttarakhand: टनकपुर में बुजुर्ग महिला को डिजिटल अरेस्ट कर 49 हजार रुपये उड़ाए, अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज

Fri, 28 Nov 2025 04:41 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत
अमर उजाला नेटवर्क, चंपावत Published by: हीरा मेहरा Updated Fri, 28 Nov 2025 04:41 PM IST
सार

टनकपुर में एक बुजुर्ग महिला को डिजिटल अरेस्ट कर धोखे से 49 हजार रुपये अपने खाते में डलवा लिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
woman was digitally arrested and robbed of Rs 49 thousand in tanakpur
डिजिटल अरेस्ट। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

 

विज्ञापन

चंपावत जिले के टनकपुर क्षेत्र में भी साइबर अपराधी लोगों को निशाना बनाने लगे हैं। ताजा मामले में एक बुजुर्ग महिला को डिजिटल अरेस्ट कर धोखे से 49 हजार रुपये अपने खाते में डलवा लिए। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कोतवाल चेतन रावत ने बताया कि वार्ड संख्या 11 निवासी बुजुर्ग चंद्रा बिष्ट ने तहरीर में कहा है कि 11 नवंबर को मोबाइल से व्हाट्सएप कॉल करने वाले व्यक्ति ने फोन पर बताया कि उनका बेटा एक केस में गिरफ्तार कर लिया है। उसको बचाना चाहते हैं तो 50 हजार रुपये उसके खाते में डालो। बुजुर्ग महिला इससे काफी डर गई और काल करने वाले व्यक्ति ने उसे डिजिटल अरेस्ट कर लिया और किसी से बात न करने के लिए लगातार फोन पर बात करता रहा। धमका कर उससे पैसे खाते में डलवा लिए।

विज्ञापन


सीओ वंदना वर्मा ने बताया कि बीएनएस की धारा 318(4) के तहत अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। बता दें कि अभी तक डिजिटल अरेस्ट के मामले में क्षेत्र में आज तक सामने नहीं आए थे। मामले से पुलिस अलर्ट हो गई है और लोगों को जागरूक करने में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed