फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Woman got poisoned in Barakot, died during treatment

बाराकोट में महिला ने गटका जहर, उपचार के दौरान मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Oct 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Woman got poisoned in Barakot, died during treatment
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट की एक महिला ने खा लिया। परिजन गंभीर हालत में लोहाघाट उप जिला अस्पताल लाए, जहां महिला ने उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। पुलिस ने महिला के शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया। महिला की मौत के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सोमवार की रात को बाराकोट निवासी गीता अधिकारी (28) पत्नी मदन सिंह अधिकारी की तबीयत अचानक बिगड़ गई। ग्राम प्रधान राजेश सिंह अधिकारी की मदद से परिजन गीता को तत्काल उप जिला अस्पताल लोहाघाट ले आए। चिकित्साधीक्षक डॉ.जुनैद कमर ने बताया कि महिला ने जहरीले पदार्थ का सेवन किया हुआ था, अस्पताल आने तक उसकी हालत काफी बिगड़ गई थी। उपचार के दौरान महिला की मौत हो गई। एसओ मनीष खत्री के दिशा निर्देशन में पहुंची पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर शव को अपने कब्जे में लिया। जहर खाने की वजह पारिवारिक कलह बताया जा रहा है। गीता अपने पीछे दो मासूम बच्चों को रोता बिलखता छोड़ गई है।
विज्ञापन

आपात 108 सेवा नहीं होने से लोगों में आक्रोश
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में 108 आपात सेवा न होने और अस्पताल में पर्याप्त डॉक्टर न होने से लोगों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है। लोगों का कहना है कि अस्पताल में आपात सेवा और डाक्टर न होने के कारण लोगों को समय से उपचार नहीं मिल पा रहा है। लड़ीधुरा शैक्षिक सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नगेंद्र कुमार जोशी, ग्राम प्रधान राजू अधिकारी, जगदीश अधिकारी आदि ने बाराकोट ब्लॉक के लिए आपात सेवा उपलब्ध कराने के साथ अस्पताल में पर्याप्त डाक्टर तैनात करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed