फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Will solve business problems together: Bharat

व्यापारिक समस्याओं का मिलकर करेंगे समाधान : भरत

Tue, 12 Mar 2024 10:01 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 12 Mar 2024 10:01 AM IST
विज्ञापन
Will solve business problems together: Bharat
बनबसा (चंपावत)। प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल बनबसा शाखा की नई कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण रविवार की देर सांय धूमधाम से संपन्न हुआ। नवनियुक्त अध्यक्ष भरत भंडारी, महामंत्री अभिषेक गोयल, उपाध्यक्ष आशीष गर्ग और कोषाध्यक्ष कमल गुप्ता को प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा ने शपथ दिलाई। इसके साथ ही 30 कार्यकारिणी सदस्यों ने भी शपथ ली। अध्यक्ष भरत भंडारी ने व्यापारियों की व्यापारिक समस्याओं के निदान को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष सतीश चंद्र जोशी की अध्यक्षता और संजय जोशी के संचालन में ईश वंदना से कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल अध्यक्ष नवीन वर्मा ने व्यापारियों से संगठन को मजबूती प्रदान करने पर जोर दिया। प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष प्रमोद गोयल ने व्यापारियों से नेपाल में निर्माणाधीन ड्रायपोर्ट का लाभ उठाने को कहा। कार्यक्रम में नेपाल वाणिज्य संघ, यातायात समितियों, भारत नेपाल मैत्री संघ के पदाधिकारियों के अलावा खटीमा और टनकपुर व्यापार मंडल पदाधिकारियों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

वहां व्यापार मंडल प्रदेश उपाध्यक्ष शंकर लाल वर्मा, मुख्य चुनाव अधिकारी ललित वर्मा, चुनाव अधिकारी संजय अग्रवाल, विजय अग्रवाल, चंद्रशेखर भट्ट, पंकज मुरारी, पवन अग्रवाल, मुख्यमंत्री प्रतिनिधि दीपक रजवार, सत्यनारायण गोयल, सीओ शिवराज सिंह राणा, थानाध्यक्ष लक्ष्मण सिंह जगवाण आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed