{"_id":"e84c9095079f781a794b060cd74be759","slug":"will-present-papers-at-the-national-children-s-science-risit-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राष्ट्रीय बाल विज्ञान में शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे रिषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राष्ट्रीय बाल विज्ञान में शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे रिषित
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
Updated Wed, 23 Dec 2015 10:29 PM IST
विज्ञापन
होली विजडम स्कूल मानेश्वर के बाल वैज्ञानिक रिषित जोशी चंडीगढ़ में 27 दिसंबर से होने वाली राष्ट्रीय बाल विज्ञान कांग्रेस में अपना शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे।
विज्ञापन
रिषित ने मौसम तथा जलवायु की समझ इसके उप विषय मौसम जलवायु एवं स्वास्थ्य के तहत लोहाघाट क्षेत्र में मौसम, जलवायु से होने वाली बीमारियों और उनके समाधान विषय पर शोधपत्र तैयार किया था, जो राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में काफी सराहा गया। शोध में उन्होंने लोहाघाट क्षेत्र में बीमारियां बढ़ने का कारण तापमान में वृद्धि, वाहनों से छोड़े जाने वाले विषैले धुएं, वातावरण में बढ़ती जा रही कार्बन डाई आक्साइड की मात्रा एवं पीने के पानी का शुद्ध न होना इसका मुख्य कारण बताया गया है।
विज्ञापन
बाल वैज्ञानिक ने पानी को साफ करने का एक ऐसा वाटर प्यूरीफायर बनाया है, जिसे कोई भी व्यक्ति आसानी से बना सकता है। सिर्फ कोयला, थोड़ा कपड़ा, रेत, रूई के प्रयोग से पानी को शुद्ध किया जा सकता है। इस जल का परीक्षण किए जाने पर यह पूरी तरह शुद्ध पाया गया।
विज्ञापन