फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Will fulfill every resolution of Sankalp Patra, road map is ready: Dhami

संकल्प पत्र का हर संकल्प करेंगे पूरा, तैयार है रोड मैप: धामी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 03 Apr 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Will fulfill every resolution of Sankalp Patra, road map is ready: Dhami
टनकपुर राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में जन संवाद में बोलते मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी। संवाद न्य? - फोटो : TANAKPUR
पूर्णागिरि धाम (चंपावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि भाजपा सरकार अपनी दूसरी पारी में भी विकास के कामों को तेज गति से आगे बढ़ाएगी। मां पूर्णागिरि देवी के दर्शन करने के बाद भैरव मंदिर क्षेत्र में शनिवार को पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि काम में तेजी के साथ सही निर्णय और कारगर क्रियान्वयन पर जोर रहेगा। संकल्प पत्र में किए गए हर संकल्प को एक-एक कर पूरा करना शुरू कर दिया गया है। इसके लिए उनके पास पूरा रोड मैप है। सरकार अपने काम के जरिये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जताए गए विश्वास (21वीं सदी का तीसरा दशक उत्तराखंड का होगा) को पूरा करने के लिए काम पर जुटी है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि छह महीने के पहले कार्यकाल में निर्णय लेने की गति को बरकरार रखते हुए उसके प्रभावी अमल पर सरकार का फोकस रहेगा। चारधाम की तर्ज पर पूर्णागिरि धाम मेला क्षेत्र में 24 घंटे बिजली की उपलब्धता पर सीएम ने कोई टिप्पणी नहीं की। अलबत्ता कहा कि उत्तर भारत के प्रसिद्ध धाम पूर्णागिरि में श्रद्धालुओं का अत्यधिक आगमन रहता है। इसके लिए सभी व्यवस्थाएं अच्छी हों, सरकार इसे सुनिश्चित करेगी। विधानसभा जाने के लिए किस सीट से चुनाव लड़ेंगे, इसे लेकर मुख्यमंत्री ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed