{"_id":"5cd31422bdec2207571f4b75","slug":"wildfire-which-reached-bukoria-tum-of-budam-burnt-a-crop-in-the-field","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुडम के बकौरिया तोक तक पहुंची जंगल की आग, खेत में खड़ी फसल जली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बुडम के बकौरिया तोक तक पहुंची जंगल की आग, खेत में खड़ी फसल जली
Wed, 08 May 2019 11:09 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
टनकपुर (चंपावत)।
टनकपुर (चंपावत)।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Wed, 08 May 2019 11:09 PM IST
विज्ञापन
बुडम के बकौरिया तोक तक पहुंची जंगल की आग।
- फोटो : अमर उजाला
जंगलों में धधक रही आग अब गांवों तक पहुंचने लगी है। चंपावत वन प्रभाग के दोगाड़ी रेंज के जंगल की आग ने बुडम ग्राम पंचायत के बकौरिया तोक में एक किसान की खेतों में खड़ी फसल जल गई। आग की लपटे गांव तक पहुंचने से ग्रामीणों में भय बना हुआ है, लेकिन वन विभाग की ओर से अब तक सुरक्षा के कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं।
हल्द्वानी वन प्रभाग के अलावा चंपावत वन प्रभाग के जंगलों में आग से करोड़ों की वन संपदा जल रही है। वहीं वन्यजीवों को भी खासा नुकसान पहुंच रहा है। शारदा रेंज के ककराली वीट, बूम रेंज में पूर्णागिरि धाम से लगे कलढूंगा, चूका, भावानीगाड़ के जंगलों के अलावा दोगाड़ी रेंज का जंगल भी आग से तबाह हो रहा है। बुडम की ग्राम प्रधान पदमा देवी ने बताया कि दोगाड़ी के जंगल की आग बकौरिया तोक तक पहुंच गई है।
बुधवार को इस तोक में शिवराज सिंह नामक ग्रामीण की खेतों में खड़ी गडेरी, अदरक आदि फसल जल गई। तेज हवा के कारण आग से गांव को खतरा पैदा हो गया है, लेकिन सूचना के बाद भी वन विभाग बचाव के कोई उपाय नहीं कर रहा है। ग्राम प्रधान ने बताया कि ग्रामीण आग को गांव तक फैलने से रोकने के प्रयास में जुटे हैं, लेकिन तेज हवा चलने से मुश्किल पैदा हो रही है। इधर वन क्षेत्राधिकारी आनंद बल्लभ पाठक का कहना है कि विभाग की टीम आग नियंत्रण करने के प्रयास में जुटी है। बुडम के बकौरिया तोक तक आग फैलने की सूचना उन्हें नहीं है। पता लगाकर विभाग की टीम भेजी जाएगी।
विज्ञापन
धधक रही जंगल की आग
चंपावत/लोहाघाट/पाटी। तेज गर्मी और तपिश से चंपावत क्षेत्र के जंगलों का धधकना जारी है। वन पंचायत दियूरी, अमोड़ी, सल्ली, छीड़ापानी, सतकुला क्षेत्र में मंगलवार रात को आग लग गई। वन दरोगा चतुर सिंह ने बताया कि भारी मशक्कत के बाद आग को बुधवार को बुझाया जा सका। इन इलाकों में एक हेक्टेयर से अधिक वन संपदा को नुकसान पहुंचा है।
इसी तरह लधिया घाटी क्षेत्र से लेकर पाटी के इलाकों में कई जगह भीषण आग लगी है। यहां लगी आग की लपटों से आसपास के तापमान में तीन डिग्री सेल्सियस का इजाफा हो गया है। इन क्षेत्रों का तापमान 28 डिग्री से बढ़कर 31 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया है। आग बुझाने के लिए वन विभाग की टीम प्रयास कर रही है। लेकिन लधिया क्षेत्र की आग पर काबू नहीं पाया जा सका है। इस फायर सीजन में चंपावत प्रभाग में अब तक 16 घटनाओं में करीब 12 हेक्टेयर आग लग चुकी है।
लोहाघाट में रोडवेज कार्यशाला के पास छमनियां के जंगल मंगलवार शाम से धधक रहे हैं। आग लगने के कारण कई छोटे बड़े पेड़ों, जड़ीबूटियों को भी नुकसान पहुंचा है। आग धीरे-धीरे झूमाधुरी की ओर बढ़ने लगी है। आग को अभी तक नहीं बुझाया जा सका है। आग को नियंत्रित करने के लिए विभागीय हीलाहवाली को लेकर पर्यावरण प्रेमी नाराज हैं। पर्यावरण प्रेमी दया किशन चतुर्वेदी, हरीश चंद्र चतुर्वेदी, लीलाधर, महेश चंद्र, विवेक कुमार, सुभाष कुमार, तनुज, धीरेंद्र आदि ने आग पर तुरंत काबू पाने के लिए ठोस कदम उठाने का वन विभाग से आग्रह किया है।
धुंध और धुएं से आंखों में हो रही जलन
लोहाघाट। लधिया घाट और छमनियां क्षेत्र में लगी जंगली आग से क्षेत्र का तापमान बढ़ने के साथ ही धुएं और धुंध के कारण लोगों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आंखों में जलन के अलावा लोगों को सांस लेने में परेशानी हो रही है। ब्यूरो
कोट
आग लगने की जानकारी मिलते ही वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच जंगल की आग पर काबू करने का प्रयास कर रही है। लेकिन अधिकांश जगह स्थानीय लोग आग बुझाने में विभाग का सहयोग नहीं कर रहे हैं। जानबूझकर कर जंगल में आग लगाने वाले शरारती तत्वों की पहचान कर कार्यवाही की जाएगी।
कुबेर सिंह बिष्ट, प्रभागीय वनाधिकारी, चंपावत।