फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Went 32 polling parties are kept in reserve

32 पोलिंग पार्टियां रिजर्व में रखी गई हैं

Tue, 31 Jan 2017 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Tue, 31 Jan 2017 10:15 PM IST
विज्ञापन
Went 32 polling parties are kept in reserve
चंपावत में कर्मचारियों का रेंडमाइजेशन करते प्रेक्षक और जिला निर्वाचन अधिकारी। - फोटो : अमर उजाला
चंपावत। सामान्य प्रेक्षक पी हेमलथा और जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ.अहमद इकबाल की मौजूदगी में विधानसभा चुनाव के लिए नियुक्त किए गए मतदान कार्मिकों का द्वितीय रैंडमाइजेशन का कार्य जिला सूचना विज्ञान केंद्र में किया गया। द्वितीय रैंडमाइजेशन के साथ ही जिले की दोनों विधानसभा सीटों में पोलिंग के लिए मतदान कार्मिकों की 320 पार्टियां बूथों के लिए बनाई गई तथा 32 पार्टियां रिजर्व रखी गई हैं।
विज्ञापन


जिला सूचना विज्ञान अधिकारी मोहित लाल साह ने बताया कि निर्वाचन में नियुक्त कार्मिकों के द्वितीय रैंडमाइजेशन की कार्यवाही के बाद मतदान बूथों के लिए पार्टियां गठित करने की प्रक्रिया पूर्ण हो गई है। उन्होंने बताया कि चार व्यक्तियों को मिलाकर एक पार्टी तैयार की गई है, जिस कारण 1408 कार्मिकों को नियुक्त किया गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि नियुक्त कार्मिकों में पीठासीन अधिकारियों और मतदान कार्मिक प्रथम, सेक्टर और जोनल मजिस्ट्रेटों का द्वितीय प्रशिक्षण 4, 5 व 6 फरवरी को दिया जाएगा। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी हेमंत वर्मा, नोडल अधिकारी कार्मिक व्यवस्था हरगोविंद भट्ट, आरओ लोहाघाट सीमा विश्वकर्मा, आरओ चंपावत अनिल चन्याल आदि उपस्थित थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed