{"_id":"65be7c01a7de33b41209a2ee","slug":"welcome-gate-will-be-built-at-the-entry-point-of-nepal-tanakpur-news-c-243-1-shld1007-101980-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: नेपाल के प्रवेश स्थल पर बनेगा स्वागत द्वार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: नेपाल के प्रवेश स्थल पर बनेगा स्वागत द्वार
Sat, 03 Feb 2024 11:16 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 03 Feb 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर(चंपावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की आदर्श चंपावत की परिकल्पना को लेकर शासन ने अवस्थापना विकास निधि योजना के अंतर्गत वर्ष 2023-24 में नगर पंचायत बनबसा में 92.94 लाख रुपये से विभिन्न विकास कार्यों की शासकीय और वित्तीय स्वीकृति दे दी है। इसमें नेपाल प्रवेश स्थल में स्वागत द्वार का निर्माण भी किया जाएगा।
मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय के अनुसार बनबसा नगर पंचायत के वार्ड दो में सत्यनारायण गोयल के घर से मुख्य नाले तक सड़क, नाली निर्माण , वार्ड तीन में जगदीश पांडे के घर से ओमप्रकाश अग्रवाल के घर तक सड़क, नाली निर्माण किया जाएगा। बनबसा में नेपाल के प्रवेश स्थल पर स्वागत द्वार निर्माण किया जाएगा। वार्ड सात में रामदत्त गोयल के घर से जोशी क्लॉथ हाउस तक इंटरलॉकिंग टाइल्स और नाली निर्माण, वार्ड एक में डॉ. गुप्ता के प्रतिष्ठान से बंटू सजवाण के घर तक इंटरलॉकिंग टाइल और नाली निर्माण, वार्ड सात में महावीर प्रजापति की दुकान से सलीम कुरैशी के घर तक इंटरलॉकिंग टाइल्स एवं नाली निर्माण कार्य किया जाएगा।
वार्ड नंबर दो में लक्ष्मण सिंह के घर से प्रकाश सामंत के घर तक इंटरलॉकिंग टाइल्स एवं नाली निर्माण कार्य की स्वीकृति दी है। वार्ड सात में हरीश चंद्र के घर से मनोज खत्री के घर तक इंटरलॉकिंग टाइल्स और नाली निर्माण, वार्ड तीन में मोनू ठाकुर के प्लॉट से टार्जन की दुकान तक इंटरलॉकिंग टाइल्स और नाली निर्माण, वार्ड छह में हरिओम की दुकान से शिवालय मंदिर तक इंटरलॉकिंग टाइल्स और नाली निर्माण कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
वार्ड दो में विमला देवी के घर से रेलवे की रोड तक इंटरलॉकिंग टाइल्स, नाली निर्माण, वार्ड चार में फकीर बस्ती में इंटरलॉकिंग टाइल्स, नाली निर्माण का कार्य किया जाएगा। उत्तराखंड शासन के संयुक्त सचिव सुनील सिंह ने निदेशक शहरी विकास निदेशालय को एक फरवरी को प्रशासकीय और वित्तीय स्वीकृति के संबंध में पत्र भेजा है। संवाद