फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Welcome By Bjp Worker in Banbasa

मुख्यमंत्री की पत्नी गीता धामी व मंत्री रेखा आर्या पूर्व सैनिकों से मिली

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
Welcome By Bjp Worker in Banbasa
नबसा में पूर्व सैनिकों को संबोधित करती मंत्री रेखा आर्या। विज्ञप्ति - फोटो : TANAKPUR
बनबसा (चंपावत)। मंत्री रेखा आर्य ने गुदमी शक्ति केंद्र में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के पक्ष में मतदान की अपील की। उन्होंने भाजपा की नीतियों एवं विकास कार्यों समेत अपने विभाग की उपलब्धियां बताईं। मंत्री रेखा ने बूथ संख्या 90, 91, 94 में महिलाओं को सरकार की उपलब्धियां बता मुख्यमंत्री के पक्ष में मतदान की अपील की। पाटनी तिराहे स्थित भाजपा कार्यालय में संगठन के विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारियों, बूथ अध्यक्षों, महामंत्री, कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। वहां मंडल अध्यक्ष संदीप पाठक, महामंत्री हरीश पांडेय, प्रवासी प्रभारी गौरव पांडेय, प्रदेश मंत्री आदित्य चौहान, गुदमी शक्ति केंद्र संयोजक केशव सिंह खोलिया आदि थे।
विज्ञापन

गौरव सेनानी कल्याण समिति ने भी मंत्री रेखा आर्या और सीएम की पत्नी गीता धामी का स्वागत किया। मंत्री रेखा ने अपने को सैनिक परिवार की बेटी बताया। पूर्व सैनिक जिला पंचायत सदस्य पुष्कर कापड़ी ने भी सीएम को जिताने की अपील की। वहां कैप्टन प्रकाश चंद्र भट्ट, कैप्टन प्रेम चंद, कैप्टन गगन चंद रजवार, सूबेदार बीबी पांडे, डीडी कापड़ी, कृष्णानंद बैज, शंकर दत्त कापड़ी, जगत सिंह कठायत, आनंद बल्लभ जोशी, हवलदार जंग बहादुर थापा आदि थे। समिति अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद की अध्यक्षता में कैप्टन हरीश कापड़ी ने संचालन किया। वहां पूर्व सैनिक पुत्र हेमेंद्र सिंह रावत, जिला पंचायत सदस्य राम सिंह जेठी, हेमा जोेशी, सूबेदार मेजर नरेंद्र सिंह बघरी, सूबेदार रूप सिंह सामंत, हवलदार सीएस भट्ट, नायक किशन सिंह आदि थे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर धामी के लिए मांगे वोट
टनकपुर (चंपावत)। शहरी विकास, संसदीय कार्य एवं वित्त मंत्री प्रेम चंद अग्रवाल ने मां पूर्णागिरि शक्ति केंद्र में कार्यकर्ताओं, अधिवक्ताओं, व्यापारियों के साथ कार्यकर्ता सम्मेलन किया। इसमें उन्होंने अधिकतम मतदान करा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को प्रचंड बहुमत से जिताने की अपील की। उधर सीएम की पत्नी गीता धामी ने भी अपने पति के लिए वोट मांगे। मंडल अध्यक्ष पूरन सिंह महरा की अध्यक्षता में पूर्व दर्जा मंत्री शिवराज सिंह कठायत ने संचालन किया। वहां पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार, धन सिंह धामी, हेमा जोशी, हर्षवर्धन सिंह रावत, कलावती कापड़ी, गोपाल अग्रवाल, रोहिताश अग्रवाल, प्रतिभा अग्रवाल, बिजेंद्र अग्रवाल आदि थे।

बनबसा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी का स्वागत करते पूर्व सैनिक। विज्ञप्ति

बनबसा में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की पत्नी गीता धामी का स्वागत करते पूर्व सैनिक। विज्ञप्ति- फोटो : TANAKPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed