{"_id":"609818518ebc3e6a2a408030","slug":"weather-change-in-ladhiya-ghati-champawat-news-hld4238782160","type":"story","status":"publish","title_hn":"लधिया घाटी क्षेत्र में तेज हवा के साथ जमकर बरसे ओले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लधिया घाटी क्षेत्र में तेज हवा के साथ जमकर बरसे ओले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में रविवार को मूसलाधार बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। लगभग आधे घंटे तक गिरे ओलों से खेतों में सफेद चादर बिछ गई। ओलों से फल और सब्जियों को काफी नुकसान पहुंचा है। जिले में इस साल लंबे समय तक बारिश नहीं होने से सूखा रहा। इससे फसलों का उत्पादन पूरी तरह से चौपट रहा। अब लगातार हो रही बारिश और ओलावृष्टि के कारण फल और सब्जियों को नुकसान पहुंच रहा है।
ओलावृष्टि से आडू, पुलम, आम, लीची सहित नींबू प्रजाति के फलदार पेड़ों को काफी नुकसान हुआ है। लगातार हो रही ओलावृष्टि से किसान निराश हैं। प्रभावित किसानों ने प्रशासन से ओलावृष्टि से हुई क्षति का मुआवजा देने की मांग की है। उधर धारचूला सहित अन्य स्थानों पर हल्की बारिश हुई। (संवाद)
लधिया घाटी क्षेत्र में तेज हवा के साथ गिरे ओले
चंपावत। लधिया घाटी क्षेत्र में रविवार की दोपहर को तेज हवा और बारिश हुई। बारिश के दौरान जमकर ओलावृष्टि हुई। इससे कई जगह संतरे, नींबू, आलू, मिर्च, टमाटर सहित कई फसलों को नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन
जिला उद्यान अधिकारी सतीश कुमार शर्मा का कहना है कि ओले से लधिया घाटी के कुछ हिस्सों में फसलों को छिटपुट नुकसान हुआ है। जबकि अन्य जगह हुई बारिश से बागवानी को फायदा हुआ है। चंपावत में रविवार को डेढ़ मिलीमीटर बारिश हुई है। बारिश से खेत-खलिहान को फायदा होने के साथ ही एक बार फिर तपिश में कमी आई है। रविवार को चंपावत का न्यूनतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम 29 डिग्री सेल्सियस रहा।