फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   weather change in district.

Champawat News: डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ी

Thu, 04 May 2023 10:24 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Thu, 04 May 2023 10:24 PM IST
विज्ञापन
weather change in district.
टनकपुर (चंपावत)। मौसम के बदलते मिजाज के बीच डायरिया (उल्टी-दस्त) और वायरल फीवर के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। इसके मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग भी सतर्क हो गया है। पिछले 10 दिनों में सौ से ज्यादा लोग उल्टी-दस्त से पीड़ित हो चुके हैं। इतने ही मरीज वायरल फीवर के भी मिले हैं। डाॅक्टरों ने बदलते मौसम में स्वच्छता और खानपान पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी है।
विज्ञापन

जिले के मैदानी क्षेत्र में तेज गर्मी के बाद पिछले दिनों हुई बारिश के बाद तापमान कम हुआ है। इस बदलते मौसम में लोग डायरिया और वायरल फीवर की चपेट में आ रहे हैं। अस्पताल की ओपीडी का ग्राफ बढ़ गया है। बताया गया कि अस्पताल में हर दिन आठ से दस मरीज डायरिया और वायरल फीवर के पहुंच रहे हैं। चिकित्साधिकारी डॉ. आफताब आलम ने बताया कि वायरल फीवर के मरीज हालांकि कम है लेकिन डायरिया के मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। अब तक डायरिया से पीड़ित सौ से ज्यादा मरीजों का इलाज किया जा चुका है। इधर चिकित्साधिकारी डॉ. हेमंत शर्मा ने बताया कि डायरिया के प्रकोप को लेकर सतर्कता बरती जा रही है। अस्पताल में डायरिया और वायरल फीवर की पर्याप्त दवाएं उपलब्ध हैं। उन्होंने लोगों से बदलते मौसम को देखते हुए खानपान पर विशेष सावधानी और स्वच्छता पर ध्यान देने के लिए कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed