{"_id":"6843294d2cf6e9a9f3068596","slug":"weather-change-in-district-champawat-news-c-229-1-shld1026-124919-2025-06-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: ग्रामीणों को बाढ़ सुरक्षा कार्य और झूलापुल बनने का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: ग्रामीणों को बाढ़ सुरक्षा कार्य और झूलापुल बनने का इंतजार
Fri, 06 Jun 2025 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Fri, 06 Jun 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। जिले के बेलखेत गांव में एक वर्ष बीतने के बाद भी बाढ़ सुरक्षात्मक और झूलापुल पुल का कार्य शुरू नहीं हो सका है। पिछली बार जुलाई में मानसून की बारिश ने गांव में भारी तबाही मचा दी थी। गांव को मुख्य सड़क से जोड़ने वाला झूलापुल बह गया था।
जिला मुख्यालय से 34 किमी दूर बेलखेत गांव में झूलापुल बहने के बाद लोगों का संपर्क मुख्यालय से कट गया था। इससे लोगों के लिए आवाजाही करना आसान नहीं था। आवाजाही के लिए ट्रॉली निर्माण कार्य किया गया, लेकिन एक वर्ष का समय बीतने के बाद भी बेलखेत गांव के लिए बाढ़ सुरक्षा और झूलापुल निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है।
ग्रामीण दशरथ सिंह बोहरा, रवि बोहरा, शोभन सिंह, शेर सिंह, मनोहर सिंह, मोहन सिंह, नवीन सिंह ने बताया कि बाढ़ सुरक्षा और झूलापुल का कार्य शुरू न होने से इस बार मानसून से पहले ही उन्हें डर डर सताने लगा है। बताया कि कोइराला नदी का रुख सीधा गांव की ओर बढ़ रहा है।
विज्ञापन
उन्हाेंने जल्द से जल्द सुरक्षात्मक कार्य कराने की मांग की है। बता दें कि मानूसन सीजन में बेलखेत गांव के बच्चे पढ़ाई के लिए स्कूल नहीं जा पाते हैं। नदी का पानी अधिक होने से किसी अनहोनी का खतरा बना रहता है।