{"_id":"5c780fe3bdec2273a2564819","slug":"we-are-to-go-for","type":"story","status":"publish","title_hn":"जरूरत पड़ी तो पाकिस्तान को सबक सिखाने बार्डर पर जाने को हैं तैयार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जरूरत पड़ी तो पाकिस्तान को सबक सिखाने बार्डर पर जाने को हैं तैयार
Thu, 28 Feb 2019 10:14 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Thu, 28 Feb 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
रिटायर्ड ब्रिगेडियर पुष्कर चंद के आवास पर बैठक कर पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन करते पूर्व सैनिक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय वायुसेना की ओर से पाकिस्तान में घुसकर आतंकी ठिकानों को तबाह किए जाने से सेेना के रिटायर्ड सैन्य अधिकारी खुश हैं। उन्होंने अभी नहीं तो कभी नहीं की बात कहते हुए आतंकवाद को पाल रहे पाकिस्तान को ठोस सैन्य कार्रवाई की वकालत की। कहा कि जरूरत पड़ी तो पूर्व सैनिक बार्डर पर जाकर सेना के साथ कंधे से कंधा मिला कर पाकिस्तान को मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार हैं।
विज्ञापन
रिटायर्ड ब्रिगेडियर पुष्कर चंद के विचई स्थित आवास पर उनकी अध्यक्षता में बैठक हुई।
इस दौरान पूर्व सैनिकों ने पाकिस्तान के साथ मौजूदा हालात को लेकर चर्चा की। उन्होंने कहा कि पुलवामा में हुए आतंकी हमले का भारत ने मुंहतोड़ जवाब दिया है लेकिन इस कार्रवाई से भी पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आने वाला। विश्व के सामने आज पाकिस्तान की पोल खुल चुकी है।
विज्ञापन
विश्व को पता चल चुका है कि आतंकवाद और कहीं नहीं सिर्फ पाकिस्तान में पल रहा है। पाकिस्तान में जगह-जगह आतंकवाद की फैक्ट्री खुली है। उन्होंने कहा कि अब समय आ चुका है जब भारत को पाकिस्तान में पल रहे आतंकवाद को जड़ से मिटाने के लिए सीधी कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
इसके लिए पूर्व सैनिक सरकार और सेना के साथ हैं। सेना को जरूरत पड़ी तो वे भी बार्डर पर जाकर सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर युद्ध में जाने को तैयार हैं।
- बैठक में ये पूर्व सैनिक मौजूद रहे
गौरव सेनानी कल्याण समिति के अध्यक्ष कै. भानी चंद, सुबेदार मेजर पुष्कर चंद, कै. हरीश कापड़ी, कै. पीएन जोशी, कै. परमानंद कापड़ी, एमएस भंडारी, कै. शेर सिंह खोलिया, कै. हरीश चंद्र जोशी, कै. मदन सिंह, कैै. शंकर दत्त, कै. आरसी भट्ट, सूबेदार माधो सिंह, सूबेदार बुद्वि बल्लभ पांडेय, सूबेदार इंदर चंद, हवलदार नरेश चंद, हवलदार जनक चंद, हवलदार मोहन चंद, हवलदार करम सिंह खाती आदि।