फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Water

पूर्णागिरि धाम की प्रस्तावित पेयजल पंपिंग योजना पर ब्रेक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 08 Sep 2019 10:30 PM IST
विज्ञापन
Water
Water
मां पूर्णागिरि धाम में शारदा नदी से डबल स्टेज पंपिंग पेयजल योजना निर्माण का प्रस्ताव खटाई में पड़ गया है। शारदा के पानी को लेकर भारत-नेपाल के द्विपक्षीय मुद्दे के साथ ही योजना बड़े बजट की होने और इससे स्थानीय आबादी लाभान्वित न होना रुकावट की वजह बनी है। पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम ने अब इस प्रस्तावित पेयजल योजना के विकल्प की तलाश शुरू कर दी है। श्यामलाताल के समीप के जलस्रोत से योजना बनाने के प्रस्ताव पर विचार चल रहा है।
विज्ञापन

मां पूर्णागिरि धाम में पेयजल की विकराल समस्या से निपटने के लिए शारदा नदी से पंपिंग पेयजल योजना के निर्माण के लिए वर्ष 2017 से कवायद शुरू हुई थी। उत्तरांचल पेयजल संसाधन विकास एवं निर्माण निगम ने इस डबल स्टेज पंपिंग पेयजल योजना का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था लेकिन कुछ अड़ंगों के चलते योजना खटाई में पड़ गई है। बताया गया कि शारदा के पानी को लेकर भारत-नेपाल का द्विपक्षीय मुद्दा, योजना का बड़ा बजट और इससे स्थानीय आबादी के लाभान्वित न होने से इस पर ब्रेक लगा है।
विज्ञापन

पेयजल निर्माण निगम ने अब इस योजना के विकल्प की खोज शुरू कर दी है। सात सितंबर को निगम के अधिशासी अभियंता वीके जोशी ने महाप्रबंधक को भेजे पत्र में कहा गया है कि डबल स्टेज पेयजल पंपिंग योजना के स्थान पर मंदिर समिति ने श्यामलाताल के पास के एक स्रोत से योजना बनाने का प्रस्ताव दिया है जिसका सर्वेक्षण कर यह पता लगाया जा रहा है कि स्रोत में ग्रीष्म ऋतु में पर्याप्त मात्रा में पेयजल उपलब्ध हो पाएगा या नहीं। इस योजना के निर्माण में लागत भी कम आएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारह करोड़ थी प्रस्तावित पंपिंग योजना की लागत
प्रस्तावित पेयजल योजना की लागत करीब बारह करोड़ रुपये थी। करीब पांच किमी. लंबी इस योजना में शारदा से पानी लिफ्ट कर हनुमान चट्टी और भैरव मंदिर होते हुए काली मंदिर तक पहुंचाया जाना था।

पानी के लिए शासन-प्रशासन पर दबाव बनाएगी मंदिर समिति
पंपिंग योजना में अड़ंगा लगने के बाद पेयजल निर्माण निगम को श्यामलाताल के पास के जल स्रोत से योजना बनाने का प्रस्ताव सुझाया गया है। धाम की पेयजल समस्या दूर करने को शासन-प्रशासन पर दबाव बनाया जाएगा। भुवन चंद्र पांडेय, अध्यक्ष मां पूर्णागिरि धाम मंदिर समिति।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed