फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Water supply stalled in second day in many neighborhoods

लोहाघाट में कई स्थानों में दूसरे दिन भी बाधित रही पेयजल आपूर्ति

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 29 Feb 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
Water supply stalled in second day in many neighborhoods
लोहाघाट के रायनगर चौड़ी गांव में पटी पेयजल लाइन के पाइपों बाइपास कर बदलते जल संस्थान कर्मी। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। नगर के लिए पेयजल आपूर्ति करने वाली चौड़ी लिफ्ट पेयजल योजना की पाइप लाइन फटने से नगर के कई स्थानों में दूसरे दिन भी पेयजल आपूर्ति बाधित रही। अलबत्ता बनस्वाड़ पेयजल योजना चालू होने से लोगों को काफी राहत मिली। इस योजना के जरिये नगर के कई हिस्सों में पेयजल आपूर्ति की गई।
विज्ञापन

जल संस्थान के जेई पवन बिष्ट ने बताया कि चौड़ी लिफ्ट पेयजल योजना बने करीब 40 वर्ष हो चुके हैं। जिसके पाइप जीर्ण क्षीर्ण हो चुके हैं। बृहस्पतिवार की रात को पूर्व ग्राम प्रधान प्रकाश राय के मकान के नीचे से गुजरने वाली लाइन का पाइप फट गया था। जिसके चलते चौड़ी लिफ्ट पेयजल योजना से नगर के लिए पेयजल की आपूर्ति बंद करनी पड़ी। जेई बिष्ट ने बताया कि पाइप लाइन को बाईपास कर करीब 75 मीटर पाइप लाइन बदलने का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि रविवार को दोपहर के बाद आपूर्ति सुचारु करने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि शनिवार को आदर्श कालोनी, ट्रेजरी मोहल्ले में पेयजल आपूर्ति पूर्ण रूप से बाधित रही, जबकि ठाडाढुंगा, बोट हाउस, खड़ी बाजार, स्टेशन बाजार में आंशिक रूप से बाधित हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed