फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Water Pump Jam in Pati Champawat

चार जनवरी को उद्घाटन हुआ और 29 अप्रैल को खराब हो गया पंप

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 01 May 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Water Pump Jam in Pati Champawat
पाटी में हैंडपंप से पानी भर रहे छोटे बच्चे और महिलाएं। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : CHAMPAWAT
पाटी (चंपावत)। पाटी में नई कोरा पेयजल योजना भी लोगों की प्यास नहीं बुझा पा रही है। योजना का उद्घाटन चार जनवरी को हुआ लेकिन 24 अप्रैल को ही योजना में खामी आ गई। इस कारण लोगों को योजना से पानी मिलने में दिक्कत हो रही है।
विज्ञापन

पाटी के लोगों की प्यास बुझाने के लिए इस साल चार जनवरी को 478.16 लाख रुपये से बनी कोरा पेयजल योजना का शुभारंभ हुआ था। करीब 16 किमी लंबी इस योजना से पाटी, जौलाड़ी, झुड़ैली ग्राम पंचायत के 5500 लोगों की प्यास बुझनी थी लेकिन पांच माह से भी कम समय में ये पेयजल योजना दूसरी बार खराब हो गई। इस कारण लोगों की परेशानी बढ़ रही है।
विज्ञापन

योजना के दो में से एक पंप में खराबी आ गई है। इस वजह से दिक्कत आ रही है। दिल्ली से तकनीशियन को बुलाया गया है। अगले कुछ दिनों में पेयजल योजना की खामी दूर कर ली जाएगी। - महेंद्र सिंह, जेई, जल निगम, चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

बड़े-बच्चे सब लोग ढो रहे पानी
पाटी (चंपावत)। पाटी में पेयजल आपूर्ति सुधारने के लिए नई योजना बनाने से पहले लोगों को जरूरत का महज एक-तिहाई पानी ही मिल पाता था लेकिन नई योजना में हो रही गड़बड़ी भी लोगों के लिए मुसीबत बन रही है। यहां के लोग अब भी पानी ढोने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीण तारा सिंह कुंवर, नीरज पाटनी, दिनेश, राकेश, राहुल बोहरा, सोनू, हरीश मौनी, दीपक बिष्ट, सागर पाटनी, एलएस पाटनी आदि का कहना है कि स्टेशन बाजार, माराकुली, शास्त्री बाजार, न्यू कॉलोनी, पुनाकोट, जौलमेल, जौलाड़ी आदि क्षेत्रों में पेयजल संकट है। यहां बड़े लोगों के साथ ही कई स्कूली बच्चे भी हैंडपंप से पानी ढोने के लिए मजबूर हैं। कुछ लोग पिकअप जीप या दूसरे माध्यमों से एक हजार लीटर पानी लाने के लिए एक हजार रुपये खर्च कर रहे हैं। ग्रामीणों ने समस्या का समाधान जल्द न करने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed