फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   water crisis in machchyarh

मछियाड़ गांव में गधेरों का पानी पीने को मजबूर ग्रामीण

Thu, 20 Oct 2016 11:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत) Updated Thu, 20 Oct 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन

लोहाघाट (चंपावत)। पाटी ब्लॉक के मछियाड़ गांव के लोग तीन वर्षों से गधेरों का पानी पीते आ रहे है। जल निगम ने दस वर्ष पहले गांव के भंडारी मछियाड़, तल्ली रौ, बडेला मछियाड़, बगेडा और चौड़ा तोक के लिए लगभग 65 लाख रुपए लागत से अलग-अलग पेयजल योजनाओं का निर्माण किया गया। बाद में 12 दिसंबर 2012 को इन पेयजल योजनाओं का रखरखाव करने के लिए ग्राम पंचायत को सौंप दिया गया।

विज्ञापन


इसके छह माह बाद हुई भारी वर्षा के चलते योजना के भूमकाखोला, भूमकानी, बाजाधूरा, कनौला गधेरों में उफान आने से चारों तोकों की पेयजल योजनाएं ध्वस्त हो गई। तब से गांव के लोग योजना की मरम्मत के लिए गुहार लगाते आ रहे है, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। अब हालात ऐसे हो गए हैं कि गधेरों का पानी पीने से लोगों में पेट संबंधी बीमारियां बढ़ रही हैं।
विज्ञापन


सामाजिक कार्यकर्ता पुष्कर सिंह बगौटी का कहना है कि उनके स्तर से बार-बार पत्र भेजने पर भी जल संस्थान, जल निगम एवं ब्लॉक कार्यालय ने बजट नहीं होने की बात कह कर हाथ खड़े कर दिए। पाटी के बीडीओ सीएस मेवाड़ी का कहना है कि इस एकल पेयजल योजना के चारों तोकों को हुई क्षति का आकलन कर विस्तृत रिपोर्ट सीडीओ कार्यालय को पहले ही भेजी जा चुकी है। धनराशि आवंटित होने पर योजना को चालू कर दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed