फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Water came from a fortnight in Singda

सिंगदा में एक पखवाड़े से नहीं आया पानी

Thu, 17 Dec 2015 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट Updated Thu, 17 Dec 2015 10:22 PM IST
विज्ञापन

सिंगदा पेयजल योजना में पिछले एक पखवाड़े से जलापूर्ति बंद होने से गांव के लोगों के समक्ष पानी की समस्या गहरा गई है। दरअसल यहां की धार गाढ़ पेयजल योजना 1960 में बनाई गई थी। 20 वर्ष बाद इस पेयजल योजना को ग्राम पंचायत को रखरखाव के लिए सौंपा गया। आठ किमी लंबी तीन इंच मोटे पाइप वाली इस पेयजल योजना का रखरखाव करना ग्राम पंचायत के बूते का नहीं है। ग्राम प्रधान चंद्रा देवी, बीडीसी सदस्य मनोज सामंत का कहना है कि ग्रामीणों के पास न तो इतने संसाधन हैं कि वे योजना की मरम्मत कर सकें और न ही गांव में ऐसे तकनीकी जानकार लोग हैं जो छोटी-मोटी टूट-फूट को ठीक कर सकें।

विज्ञापन


इस संबंध में उन्होंने सीडीओ एवं जल संस्थान के अधिकारियों का ध्यान आकर्षित किया है। सीडीओ एसएस पांगती ने लोगों की दिक्कतों को देखते हुए इस योजना को जिला योजना में शामिल करने एवं तल्ला बापरू पेयजल योजना का पुनर्गठन करने  का आदेश दिया। उधर, सलना-बाराकोट-फरतोला पेयजल योजना के निर्माण में धन न मिलने के कारण यह योजना खटाई में पड़ी हुई है। 14 किमी लंबी इस योजना में बीआरजीएफ से 40 लाख रुपये मिले थे, जिसमें बाराकोट बाजार सहित फरतोला, गुरना, संतोडा, काकड़, पम्दा गांवों को जलापूर्ति की जानी थी।
विज्ञापन


अब बीआरजीएफ योजना समाप्त होने से योजना मंझधार में पड़ गई है। ग्राम प्रधान भगवानदास जोशी, सुनील वर्मा ने इस संबंध में डीएम से तत्काल हस्तक्षेप कर योजना को चालू कराने की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed