{"_id":"57cdb8544f1c1b3d3b317b2f","slug":"wan-panchayat-sarpanch-sought-by-royalty","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रकाष्ठ रॉयल्टी के भुगतान की मांग को लेकर तहसील में धरना-प्रदर्शन शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रकाष्ठ रॉयल्टी के भुगतान की मांग को लेकर तहसील में धरना-प्रदर्शन शुरू
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)।
Updated Mon, 05 Sep 2016 11:54 PM IST
विज्ञापन
वन पंचायत सरपंचों ने मांगी रॉयल्टी
- फोटो : अमर उजाला
टनकपुर (चंपावत)। प्रकाष्ठ मूल्यांश की रॉयल्टी के भुगतान की मांग को लेकर वन पंचायत सुकनी, नौलापानी के सरपंचों समेत ग्रामीणों ने सोमवार को तहसील में धरना-प्रदर्शन कर जल्द भुगतान दिलाने की मांग की है। उन्होंने मांग पूरी होने तक धरना-प्रदर्शन जारी रखने का निर्णय लिया है। सुकनी के सरपंच केदार सिंह और नौलापानी के सरपंच राजेंद्र प्रकाश के नेतृत्व में तहसील पहुंचे ग्रामीणों ने वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी कर वन पंचायत की प्रकाष्ठ मूल्यांश की रॉयल्टी के भुगतान की मांग की।
विज्ञापन
उनका कहना है कि वन निगम से प्रकाष्ठ रॉयल्टी की धनराशि मिलने के बाद भी वन विभाग बीते छह सालों से वन पंचायत की प्रकाष्ठ रॉयल्टी के भुगतान में टालमटोली कर रहा है। उन्होंने आगाह किया है कि उनकी मांग पूरी नहीं हुई तो वे आंदोलन को उग्र रूप देने से भी पीछे नहीं हटेंगे।
विज्ञापन
एसडीएम को सौंपे ज्ञापन में सरपंचों और ग्रामीणों ने उचित कार्रवाई कर जल्द भुगतान दिलाने का आग्रह किया है। धरना-प्रदर्शन में मोहन सिंह रावत, कुंदन सिंह, बहादुर सिंह, गिरीश सिंह, महेश सिंह, धर्म सिंह, स्वरूप सिंह, गोपाल राम, लक्ष्मण राम, मोहन राम, गंगाराम, कमला देवी, ईश्वरी देवी, त्रिलोकी देवी, नारायण राम, मदन राम आदि थे।
विज्ञापन