{"_id":"620bea3857edfb43d34401ca","slug":"wait-for-bus-in-champawat-champawat-news-hld4538328176","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसों के लिए लंबा हो रहा यात्रियों का इंतजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसों के लिए लंबा हो रहा यात्रियों का इंतजार
विज्ञापन
चंपावत रोडवेज स्टेशन में बस का इंतजार करते यात्री। संवाद न्यूज एजेंसी
- फोटो : CHAMPAWAT
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। रोडवेज बसों की कमी और चुनाव में अधिग्रहीत वाहनों के अभी नहीं लौटने से यात्रियों की मुसीबत बढ़ी हुई है। चंपावत और लोहाघाट बस स्टेशन में वाहनों की कमी से मुसाफिरों को स्टेशन में घंटों इंतजार करना पड़ रहा है। ये नौबत 11 रोडेवज बसों के चुनाव ड्यूटी में लगे होने से है। चंपावत जिले में 172 वाहन चुनाव के लिए अधिग्रहण किए गए थे।
इस वक्त दिल्ली रूट पर चार, बरेली की तीन, देहरादून की दो, हल्द्वानी, नैनीताल और ऋषिकेश रूट पर एक-एक बस सेवा ही संचालित है। देहरादून की दो और काशीपुर व नैनीताल की एक-एक बस सेवा प्रभावित हुई है। रोडवेज के एजीएम एनके गौतम ने बताया कि चुनाव ड्यूटी से लौटने के बाद बस सेवाएं सभी रूटों पर सुचारु हो जाएगी।
रोडवेज की मात्र छह बसों का हुआ संचालन
पिथौरागढ़। विधानसभा चुनाव में रोडवेज की बसों का अधिग्रहण होने से मंगलवार को लंबे रूट पर पांच और स्थानीय रूट पर एक ही बस का संचालन किया।
मंगलवार को रोडवेज स्टेशन से दिल्ली, देहरादून, बदांयू, बरेली, हरिद्वार और दोपहर बाद मात्र एक बस का संचालन झूलाघाट तक किया गया। इसके चलते यात्रियों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। रोडवेज की 45 बसें मतदान ड्यूटी में लगी फोर्स को छोड़ने के लिए गईं हैं। बुधवार शाम या बृहस्पतिवार तक बसों के पहुंचने की उम्मीद है। एआरएम आरके आर्या ने बताया कि मंगलवार को मात्र छह बसों का संचालन किया गया। 45 बसें फोर्सों को छोड़ने के लिए गई हैं।