फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Voting will now be held in Gandhi Maidan for the trade board election

व्यापार मंडल चुनाव के लिए अब गांधी मैदान में होगा मतदान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Voting will now be held in Gandhi Maidan for the trade board election
एसडीएम हिमांश कफल्टिया के साथ बैठक में मौजूद व्यापारी नेता। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। कोरोना से सुरक्षा के मद्देनजर अब व्यापार मंडल चुनाव के लिए मतदान स्थल बदल दिया गया है। पूर्व प्रस्तावित पंचमुखी धर्मशाला के बजाय अब 18 दिसंबर को गांधी मैदान के नगर पालिका सभागार में मतदान होगा। एसडीएम हिमांशु कफल्टिया की अध्यक्षता में शनिवार को हुई व्यापारियों की बैठक में यह निर्णय लिया गया। मतदान स्थल पर थर्मल स्क्रीनिंग और सैनिटाइजेशन के बाद ही व्यापारी मतदान कर सकेंगे। मतदान केंद्र पर कोरोना के प्रति जागरूकता संबंधी काउंटर भी लगाया जाएगा।
विज्ञापन

नगर व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी के चुनाव की सरगर्मी जोरों पर है। चुनाव कमेटी ने प्रस्तावित मतदान के लिए पंचमुखी धर्मशाला को मतदान स्थल बनाया था, लेकिन प्रशासन ने 765 मतदाताओं के लिए पंचमुखी धर्मशाला को कोरोना से बचाव के लिहाज से संवेदनशील बताकर दूसरी जगह पर मतदान का सुझाव दिया। इसके लिए शनिवार को एसडीएम हिमांशु ने व्यापार मंडल के प्रत्याशियों और चुनाव कमेटी के लोगों की बैठक ली। इसमें तय हुआ कि अब गांधी मैदान स्थित नगर पालिका के सभागार में मतदान होगा। बैठक में व्यापार मंडल के चुनाव अधिकारी धर्मानंद पांडेय, राजीव आर्य, भगवत सरन, संजय मगन बिहारी समेत सभी प्रत्याशी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed