फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Voting in Champawat

बंपर वोट कर भाग्यविधाता बना मैदान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Voting in Champawat
Voting in Champawat
चंपावत। मतदान निपटने के बाद यह तय हो गया है कि प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला विधानसभा क्षेत्र के मैदानी वोटर करेंगे। ये सिर्फ इसलिए नहीं कि वहां अधिक मतदाता है, बल्कि इसलिए भी कि उन्होंने अपने मताधिकार के प्रति अधिक संजीदापन दिखाया। और बढ़-चढ़कर वोटिंग की। पहाड़ में 60.84 प्रतिशत लोगों ने वोट दिए, जबकि मैदान के 71.01 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
विज्ञापन

पहाड़ और मैदान से मिलकर बनी चंपावत सीट में मैदानी क्षेत्र 15 फीसदी से भी कम है। निर्वाचन अधिकारी एसडीएम हिमांशु कफल्टिया ने बताया कि 96016 वोटरों में से 47365 पहाड़ में तो 48651 मैदान में हैं। पहाड़ी क्षेत्र में 28820 लोगों ने वोट दिए, जबकि मैदानी क्षेत्र ने मताधिकार की जिम्मेदारी को अधिक बेहतर तरीके से निभाते हुए 34550 लोगों ने मतदान कर निर्णायक भूमिका निभाई है। चंपावत सीट के कुल मतदाताओं में से 54.52 प्रतिशत मैदान और 45.48 प्रतिशत पहाड़ के लोगों ने वोट किया।
विज्ञापन

भौगोलिक स्थिति ने बढ़ाई बूथों से दूरी
यह ठीक है कि पहाड़ का बड़ा क्षेत्र और भौगोलिक स्थितियों के चलते मतदेय स्थल कुछ दूरी पर थे, जिससे कुछ अधिक चलना पड़ा। जबकि मैदानी क्षेत्र में मतदेय स्थल की दूरी एक किलोमीटर से भी कम होने का भी लाभ मिला। पहाड़ के लोगों का ये मानना है कि सीट के इस भौगोलिक स्वरूप से पर्वतीय क्षेत्र को विकास में खामियाजा भुगतना पड़ता है। मैदान का प्रत्याशी होने से लोगों में क्षेत्रवाद का पुट भी रहता है। इस बार सात प्रत्याशियों में से बसपा को छोड़ शेष छह प्रत्याशी भी मैदान से थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

चंपावत विधानसभा सीट पर वोट
जगह: कुल वोटर- मतदान हुआ- मतदान प्रतिशत
मैदान: 48651- 34550- 71.01
पहाड़: 47365- 28820- 60.84
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed