{"_id":"5c4b4c7bbdec22737548a739","slug":"voter-are-getting-facilities","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 बार नेताओं को चुनने वाले बुजुर्ग दान सिंह का यह कैसा सम्मान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
30 बार नेताओं को चुनने वाले बुजुर्ग दान सिंह का यह कैसा सम्मान
Fri, 25 Jan 2019 11:20 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
चंद्रशेखर जोशी चंपावत।
चंद्रशेखर जोशी चंपावत।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Fri, 25 Jan 2019 11:20 PM IST
विज्ञापन
बिजली को तरसते खिरद्वारी के वन रावत दान सिंह।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आदिम जाति वन रावत गांव खिरद्वारी के 103 साल के दान सिंह को शुक्रवार को शतायु मतदाता के रूप में चौथी बार सम्मानित किया गया। मगर विभिन्न चुनावों में 30 से अधिक बार नेताओं को चुनने वाले दान सिंह एक अदद सोलर लाइट के लिए तरस रहे हैं। जिले में सैकड़ों लोगों को सोलर लाइट दी गई हैं, लेकिन वोट देकर गणतंत्र के प्रति जिम्मेदारी निभाने वाले इस बुजुर्ग को उसके हक से वंचित रखा गया है। इसके चलते गणतंत्र के 70 साल बाद भी उनकी रात अंधेरे में कट रही है।
विज्ञापन
चंपावत विकासखंड के पोथ ग्राम पंचायत का आदिम जाति बाहुल्य गांव खिरद्वारी तक पहुंचने के लिए चल्थी से 12 किलोमीटर पैदल दूरी तय करनी पड़ती है। बिजली से वंचित इस गांव के 21 परिवारों को सोलर लाइट मिल चुकी है, लेकिन बुजुर्ग दान सिंह अभी भी सोलर लाइट से वंचित हैं। वे कहते हैं कि उनकी तमन्ना जीते जी रात में उजाला देखने की है। दुर्गम और पिछड़े गांव के बुजुर्ग दान सिंह में गणतंत्र को लेकर इस उम्र में भी उत्साह कम नहीं है। वे मतदान को लेकर लगातार लोगों को जागरूक रहे हैं।
विज्ञापन
आजादी के बाद 1952 में पहली बार हुए लोकसभा चुनाव से लेकर लोकसभा, विधानसभा और त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों में 30 से अधिक बार वोट दे चुके हैं, लेकिन उन्हें सोलर लाइट नहीं मिलने से गणतंत्र के अधिकारियों की भूमिका सवालों के घेरे में है। ऊर्जा निगम के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार का कहना है कि 852 में से 847 लोगों को सोलर लाइट दी जा चुकी है। शेष बचे चार लोगों को जल्द ही लाइट दे दी जाएगी।
विज्ञापन
उधर, पोथ की ग्राम प्रधान लक्ष्मी देवी का कहना है कि खिरद्वारी गांव के बुजुर्ग दान सिंह को सोलर लाइट नहीं मिल सकी है। चलने-फिरने की स्थिति में नहीं होने के चलते वे बिजली कार्यालय तक नहीं पहुंच सके हैं। बिजली विभाग से उन्हें गांव में ही लाइट देने का आग्रह किया गया है।
ग्राम पंचायत की ओर से उपलब्ध कराए गए सभी परिवारों को सोलर लाइट उपलब्ध कराई गई है। पोथ ग्राम पंचायत के खिरद्वारी में बुजुर्ग दान सिंह को लाइट न मिलने के मामले की जांच कराई जाएगी। उन्हें जल्द ही लाइट उपलब्ध करा दी जाएगी।
आरसी पंत, जूनियर इंजीनियर, ऊर्जा निगम, चंपावत।