{"_id":"580cea6b4f1c1bc24dbc19d7","slug":"visits-with-artists-orchestra-until-late-thirke","type":"story","status":"publish","title_hn":" आर्केस्ट्रा कलाकारों संग देर रात तक थिरके दर्शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्केस्ट्रा कलाकारों संग देर रात तक थिरके दर्शक
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
Updated Sun, 23 Oct 2016 10:20 PM IST
विज्ञापन
लायंस दीपावली मेले में डांस पेश करती आर्केस्टा पार्टी की कलाकार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लायंस दीपावली मेले में शनिवार की शाम आर्केस्ट्रा पार्टी के नाम रही। कलाकारों के साथ दर्शक देर रात तक थिरकते रहे। लकी ड्रा के साथ मेले का समापन हुआ। गांधी मैदान में शनिवार की शाम आर्केस्ट्रा पार्टी की रंगारंग प्रस्तुति देखने लोगों की भारी भीड़ रही। समूचा मैदान भीड़ से खचाखच भरा रहा।
मेले का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य कैलाश गहतोड़ी ने किया। लोगों ने मेले में लगे स्टालों पर स्वादिष्ट व्यंजनों का स्वाद चखा। क्लब के अध्यक्ष संजय छतवाल ने कहा कि मेले से हुई आय से निर्धन एवं असहायों के लिए निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर लगाया जाएगा।
डांस प्रतियोगिता में राजश्री चंद ने प्रथम, स्नेहा पांडेय ने द्वितीय और दिव्यांश अग्रवाल, नमन भारद्वाज ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लद्दाख से कन्याकुमारी तक 73 घंटे में बाइक का सफर तय कर गिनीज बुक ऑफ लिम्का बुक में नाम दर्ज कराने वाले क्षेत्र के युवा विशाल एवं सन्नी को क्लब ने सम्मानित किया।
विज्ञापन
संचालन नरेश अग्रवाल एवं अंकित अग्रवाल ने किया। मेले के सफल आयोजन में दीपक शारदा, दीपक छतवाल, मनोज गुप्ता, संजय मगन बिहारी, वैभव अग्रवाल, अरुण अग्रवाल, आशु गर्ग, राजीव आर्या, अनुज अग्रवाल, दीपक जैन आदि ने सहयोग दिया।