{"_id":"69ff6b6ddb0fe7a753031e1d","slug":"villagers-outraged-over-dilapidated-condition-of-shaheed-shyam-singh-motor-road-champawat-news-c-229-1-shld1019-138930-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: शहीद श्याम सिंह मोटर मार्ग की बदहाली पर भड़केे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: शहीद श्याम सिंह मोटर मार्ग की बदहाली पर भड़केे ग्रामीण
Sat, 09 May 2026 10:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 09 May 2026 10:44 PM IST
विज्ञापन
बाराकोट ब्लाॅक में बदहाल पड़े शहीद श्याम बिष्ट मोटर मार्ग में डामरीकरण की मांग के लिए प्रदर्शन
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लाॅक के चामी चौमेल में शहीद श्याम बिष्ट के नाम से बनी सड़क बदहाल है। गुस्साए लोगों ने शनिवार को नारेबाजी कर सड़क में जल्द डामरीकरण करने की मांग उठाई।
चामी के पूर्व प्रधान प्रकाश महर ने बताया कि करीब 15 साल पूर्व लोनिवि ने करीब ढाई किलोमीटर लंबी शहीद लांसनायक श्याम सिंह बिष्ट के नाम पर चामी-लीदू-खेती काकड़ी सड़क काटी थी। इसमें पूर्व में एक किलोमीटर पर डामरीकरण किया गया था। शेष सड़क में डामरीकरण नहीं हो सका। वर्तमान में पूरी सड़क बदहाल हो गई है।
सडक पर डामरीकरण न होने से बरसात में कीचड़ से पैदल और वाहन चालक जान जोखिम में डाल कर आवागमन करते हैं। उन्होंने कहा कि शहीद के नाम पर बनी सड़क पर डामरीकरण न होना कहीं न कहीं शहीद का अपमान भी है। उन्होंने जल्द लोनिवि से सड़क पर डामरीकरण की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में टीका सिंह, त्रिलोक सिंह, नारायण सिंह, अर्जुन सिंह, जगदीश सामंत, रविन्द्र राय आदि मौजूद रहे। लोनिवि के ईई हितेश कांडपाल ने बताया कि शासन को प्रस्ताव बना कर भेजा गया था। इसकी डीएफसी हो गई है जल्द इसका जीओ भी जारी हो जाएगा।