फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Villagers of Borogoth surrounded the electrical office, after the uproar, the transformer was changed in the night

बोरोगोठ के ग्रामीणों ने विद्युत कार्यालय घेरा, हंगामे के बाद रात में ही बदला गया ट्रांसफार्मर

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Villagers of Borogoth surrounded the electrical office, after the uproar, the transformer was changed in the night
गत बृहस्पतिवार की रात विद्युत कार्यालय में हंगामे के दौरान प्रदशन कर रहे ग्रामीणों को समझाते पु? - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। नायकगोठ ग्राम पंचायत के बोरोगोठ में बृहस्पतिवार की शाम को लगाया गया विद्युत ट्रांसफार्मर कुछ समय बाद फूंकने से ग्रामीणों ने बृहस्पतिवार की रात में ऊर्जा निगम का कार्यालय घेर कर हंगामा काटा। पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल भी मौके पर पहुंच गए। बाद में विभाग ने रात में ही ट्रांसफार्मर बदल कर बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी।
विज्ञापन

ट्रांसफार्मर फूंकने से बोरोगोठ के लोग दो दिन से अंधकार में थे। बृहस्पतिवार की शाम विभाग ने ट्रांसफार्मर बदल कर बिजली आपूर्ति सुचारु कर दी थी, लेकिन कुछ घंटे बाद ही ट्रांसफार्मर फिर फूंक गया। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने रात साढ़े दस बजे विद्युत कार्यालय पहुंच कर हंगामा शुरू कर दिया। पूर्व विधायक हेमेश खर्कवाल, कांग्रेस नगर अध्यक्ष अनिल चौधरी पिंकी भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर एसडीओ शोएब रजा, पुलिस फोर्स और नायब तहसीलदार पिंकी आर्या भी विद्युत कार्यालय पहुंचीं और ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वे तुरंत ट्रांसफार्मर बदल कर बिजली आपूर्ति सुचारु करने की जिद पर अड़े रहे। ग्रामीणों की जिद पर विभाग को रात में ही ट्रांसफार्मर बदल कर बिजली आपूर्ति सुचारु करनी पड़ी। प्रदर्शन में ग्राम प्रधान पति विशाल सिंह, कविता, प्रकाश पांडेय पीपी, दीपक पांडेय, हरीश जोशी, सुरेश पंत समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed