फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Villagers of Birgul plead for justice

बिरगुल के ग्रामीणों ने लगाई न्याय की गुहार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Villagers of Birgul plead for justice
चंपावत। जिले की बिरगुल ग्राम पंचायत के केज्यूड़ा जोशी तोक के ग्रामीणों ने डीएम और एसपी को ज्ञापन भेजकर उनके साथ हुई मारपीट के मामले में न्याय की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना है कि वह विगत 28 दिसंबर को गांव में हुए विकास कार्यों की जानकारी लेने ब्लॉक मुख्यालय चंपावत गए थे। वहां जल निगम के एक जूनियर अभियंता शराब पीकर आफिस में बैठे थे। उनसे जानकारी हासिल करने पर वह गाली गलौच और मारपीट पर आमादा हो गए। उनकी ओर से इसकी शिकायत कोतवाली में की गई। कोतवाली में उनकी प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई, उल्टा ग्रामीणों को धमकाया गया। इस संबंध में शिकायत डीएम के समक्ष किए जाने के बाद डीएम ने मामले की जांच के निर्देश दिए थे। लेकिन मामले के जांच अधिकारी ग्रामीणों को धमका रहे हैं। उन्होंने दोषी कर्मचारियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई किए जाने, पुलिस को निष्पक्ष तरीके से जांच करने और जांच अधिकारी बदलने के मांग की हैं। ज्ञापन देने वालों में लक्ष्मी दत्त जोशी, भुवन चंद्र जोशी, गोपाल दत्त जोशी, उमेश जोशी, दीपक जोशी, कमल जोशी, बुद्धि बल्लभ जोशी आदि शामिल थे। उधर, कोतवाल धीरेंद्र कुमार का कहना है कि लक्ष्मी दत्त जोशी सहित दो लोगों ने जल निगम कार्यालय में तोड़फोड़ की थी। इसकी शिकायत जल निगम के ईई ने की थी। मामले की जांच की जा रही है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed