{"_id":"5c869df6bdec2214154e984e","slug":"villagers-is-not-getting-pension","type":"story","status":"publish","title_hn":"विभाग भेज रहा पेंशन पर खातों में नहीं पहुंच रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विभाग भेज रहा पेंशन पर खातों में नहीं पहुंच रही
Mon, 11 Mar 2019 11:12 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत।
अमर उजाला ब्यूरो चंपावत।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Mon, 11 Mar 2019 11:12 PM IST
विज्ञापन
समाज कल्याण अधिकारी का घेराव करते पेंशन नहीं मिलने से खफा धुरा गांव के ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाज कल्याण विभाग पेंशनर्स की पेेंशन राशि विभाग की ओर से भेजी गई लेकिन रकम बैंक खाते में नहीं पहुंची। पेंशन नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों ने जिला समाज कल्याण अधिकारी का सांकेतिक घेराव किया।
विज्ञापन
धुरा गांव के बुजुर्ग रघुवर दत्त, आन सिंह, ईश्वरी दत्त और बीना देवी को विभाग की ओर से पेंशन भेजी गई लेकिन इनके खातों में राशि नहीं पहुंची।
उन्हें 22 माह से वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिली है। सोमवार को इन ग्रामीणों ने वृद्धावस्था पेंशन के लिए धुरा सहकारी समिति के अध्यक्ष महेश चौड़ाकोटी के नेतृत्व में 60 किलोमीटर दूर चंपावत की दौड़ लगाई। पेंशन नहीं मिलने से नाराज ग्रामीणों ने जिला समाज कल्याण अधिकारी का सांकेतिक घेराव किया।
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता स्वरूप राम, बीडीसी सदस्य नारायण सिंह राना का कहना है कि ग्राम पंचायत के इन बुजुर्गों को 22 महीने से अधिक वक्त से वृद्धावस्था पेंशन नहीं मिली है। इसे लेकर कई बार विभाग को पत्र भेजा जा चुका है। इन बुजुर्गों का कहना है कि पेंशन के रूप में मिलनी वाली यह रकम उनके रोजमर्रा के खर्चों को पूरा करने में काम आती है लेकिन इसके बंद होने से उनकी समस्या बढ़ गई है। नाराज ग्रामीणों ने पेंशन से वंचित रखे जाने पर चुनाव बहिष्कार की चेतावनी दी।
विज्ञापन
चारों ही ग्रामीणों की पेंशन की राशि इस साल जनवरी तक लगातार उनके द्वारा दिए गए बैंक खाते में भेजी जाती रही है। पेंशन की राशि उन्हें नहीं मिलने की वजह का पता लगाकर इस गलती को सुधारा जाएगा। इसी वित्त वर्ष में पेंशन की रकम उनके खाते में डाल दी जाएगी। तीन दिन बाद जिला स्तरीय बैंक पुनरीक्षण समिति की बैठक में इस मसले को उठाएंगे।
डीडी आर्या, समाज कल्याण अधिकारी, चंपावत।
इन खातों की जांच कर पता लगाया जाएगा कि विभाग द्वारा भेजी पेंशन की रकम उनके खाते तक क्यों नहीं पहुंच रही है। खाता संख्या में गलती, विभाग में दर्ज नाम और बैंक खाते में लिखे नाम में अंतर की वजह से भी ऐसा संभव है। अगर पेंशनर्स बैंक आएंगे तो उनके कागजातों की पड़ताल कर मदद की जाएगी।
चेतन तिवारी, शाखा प्रबंधक, नैनीताल बैंक लिमिटेड, टनकपुर।