फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Villagers furious over the plight of Gallagaon-Deolimanfi road

गल्लागांव-देवलीमांफी सड़क की बदहाली पर भड़के ग्रामीण

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Wed, 16 Jun 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Villagers furious over the plight of Gallagaon-Deolimanfi road
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के गल्लागांव-देवलीमाफी सड़क की बदहाली से गुस्साए ग्रामीणों ने रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा लगाया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर शासन-प्रशासन जनप्रतिनिधियों पर उनकी अनदेखी का आरोप लगाया।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि बाराकोट ब्लॉक की गल्लागांव-देवलीमाफी सड़क कई वर्षों से खस्ताहाल है। इस सड़क से नौमाना, तड़ीगांव, बैड़ाओड़, ढटीगांव, रावलगांव, पाड़ासोंसेरा आदि गांवों की करीब 10 हजार से अधिक आबादी जुड़ी है। थोड़ी सी बारिश में सड़क लंबे समय तक बंद हो जाती है। सड़क की हालत ठीक करने की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों, शासन, प्रशासन से कई बार गुहार लगाई जा चुकी है, लेकिन ग्रामीणों की मांगों की अनदेखी की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि यदि उनकी सुध लेने वाला कोई नहीं है तो वह चुनावों में वोट क्यों दें। ग्रामीणों ने कहा कि क्षेत्रीय लोग सड़क की हालत को ठीक करने के लिए मुखर हो गए हैं। सड़क की हालत ठीक न करने पर आगामी विधानसभा चुनाव का पूर्ण रूप से बहिष्कार किया जाएगा। इस मौके पर संजय जोशी, राहुल जोशी, गोविंद तिवारी, दीपक तिवारी, बल्लू तिवारी, शंकर राम, सुरेश राम, हरीश राम, बीना देवी, दुर्गा देवी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed