फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Villagers demonstrated when the damaged plan was not repaired

क्षतिग्रस्त योजना की मरम्मत न होने पर भड़के ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया

Fri, 17 Nov 2017 10:39 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)। Updated Fri, 17 Nov 2017 10:39 PM IST
विज्ञापन
Villagers demonstrated when the damaged plan was not repaired
मडलक में लोनिवि के खिलाफ नारेबाजी करते ग्रामीण। - फोटो : अमर उजाला
 मडलक क्षेत्र में सड़क निर्माण के दौरान ध्वस्त हुई पेयजल योजना व सुरक्षा दीवार नहीं बनाए जाने से ग्रामीणों में आक्रोश हैं। उन्होंने शुक्रवार को प्रदर्शन कर लोक निर्माण विभाग से शीघ्र पेयजल योजना को ठीक करने,  सुरक्षा दीवार बनाने की मांग की है। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन


ग्रामीण गणेश दत्त भट्ट, बिशन दत्त भट्ट, कमल भट्ट, तारा सिंह आदि का कहना है कि दो साल पूर्व लोनिवि ने काकड़ी से ककरतोला तक दो किलोमीटर सड़क बनाई। जिसमें ग्रामीणों का हैंडपंप, पेयजल योजना, काकड़ी बाबा मंदिर में बैठने वाली बैंच, बिशनदत्त का वर्मी कंपोस्ट पिट ध्वस्त हो गया। सड़क निर्माण के बाद से सड़क के ऊपरी व निचले भाग में सुरक्षा दीवार नहीं बनाए जाने से लगातार भूस्खलन हो रहा है। इससे असुरक्षा का खतरा बना हुआ है।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में लोनिवि को कई बार लिखित और मौखिक रूप से सूचना दी जा चुकी है, लेकिन विभाग के कान में जूं तक नहीं रेंग रही हैं। ग्रामीणों ने समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रदर्शन करने वालों में गणेश दत्त, कमल भट्ट, तारा सिंह, भुवन चंद्र, घनश्याम भट्ट, योगेश भट्ट, दीपक राय, संजय राम आदि शामिल थे। इस संबंध में लोनिवि के ईई से पक्ष जानना चाहा, मगर उनसे संपर्क नहीं हो सका।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed