फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Villagers are ready to vote

चुनाव में मतदान के लिए राजी हुए ज्ञानखेड़ा के ग्रामीण

Fri, 29 Mar 2019 11:13 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन अमर उजाला ब्यूरो  टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो  टनकपुर (चंपावत)। Published by: बृजमोहन बृजमोहन Updated Fri, 29 Mar 2019 11:13 PM IST
विज्ञापन
Villagers are ready to vote
ज्ञानखेड़ा के ग्रामीणों से वार्ता करते एसडीएम दयानंद सरस्वती और तहसीलदार खुशबू पांडेय। - फोटो : अमर उजाला

रोड नहीं तो वोट नहीं का नारा देकर लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का एलान करने वाले ज्ञानखेड़ा के ग्रामीण चुनाव बाद सड़क निर्माण की कार्रवाई शुरू करने के आश्वासन पर मतदान में हिस्सा लेने को तैयार हो गए हैं। शुक्रवार को एसडीएम दयानंद सरस्वती ने गांव में ग्रामीणों के साथ बैठक कर यह आश्वासन दिया है। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय राजमार्ग से इंजीनियरिंग संपर्क मार्ग का निर्माण न होने से खफा ज्ञानखेड़ा के लोगों ने चुनाव के बहिष्कार का ऐलान किया था। उन्होंने गांव में चुनाव बहिष्कार का बकायदा बोर्ड लगाया था। ज्ञानखेड़ा के लोगों की इस मांग को अमर उजाला द्वारा प्रमुखता से उठाने के बाद शुक्रवार को एसडीएम सरस्वती और तहसीलदार खुशबू पांडेय ने गांव में जाकर ग्रामीणों का पक्ष जाना।
विज्ञापन


ग्रामीणों का कहना था कि वर्ष 2016 में तत्कालीन विधायक हेमेश खर्कवाल की ओर से गांव के संपर्क मार्ग का निर्माण शुरू किया गया था जो आरबीएम डालने के बाद अधर में लटका है। एसडीएम ने ग्रामीणों को आश्वासन दिया कि चुनाव बाद मार्ग निर्माण की कार्रवाई शुरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में ग्राम प्रधान नीतू गोस्वामी, बीडीसी सदस्य हरिओम सेठी, हरीश पंत, भीम चंद, हरीश खर्कवाल, राजेंद्र खर्कवाल, हयात सिंह, पूरन आर्य, लच्छी राम, उदय सिंह, नरी राम, रवि कुमार, सुरेश चंद, सतीश चंद, बसंत बल्लभ, तेज प्रकाश, बबीता, खर्कवाल, मुन्नी खर्कवाल, भागीरथी बिष्ट, केशवी पंत, देवकी देवी आदि थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed